फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman Occupied spike to lover's body

इश्क में दगा के बाद महिला ने प्रेमी के शरीर में ठोंकी कील

Sat, 06 Feb 2016 09:42 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
woman Occupied spike to lover's body

बिहार में अपराध का अब नया रूप देखने को मिल रहा है। जिन अपराधों में पहले पुरुषों का नाम सबसे ज्यादा आता था, अब इन क्रूर अपराधों में महिलाओं ने भी अपना नाम जोड़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पहली घटना बिहार शरीफ की है, जहां लिव इन रिलेशनशिप में दरार पड़ने पर महिला ने अपने प्रेमी के शरीर में कील ठोंकने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

दूसरी घटना दरभंगा की है, जहां दो लड़कियों ने मिलकर न केवल तीसरी लड़की की ईंट-पत्थरों से पिटाई की बल्कि उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब फेंक दिया। घायल लड़की की हालत नाजुक है। पुलिस दोनों ही मामले में जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दो ने अपनी ही साथी को ईंट व पत्थर से कूंचा

woman Occupied spike to lover's body

बिहारशरीफ की घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किरण देवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने अपने बयान में कहा कि वह और मंगल पति-पत्नी की तरह रहते थे। पिछले दिनों मंगल ने उसे घर से निकाल दिया था।

इसी से आक्रोशित किरण ने क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी। इसी तरह, दरभंगा में संजू नामक एक अनुसूचित जाति की लड़की को उसकी ही दो सहेलियों ने पहले क्रूरता से ईंट और पत्थर से घायल किया और फिर उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब उड़ेल दिया। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस तरह की बर्बर घटनाओं में महिलाओं की संलिप्तता से हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed