फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman lawyer beaten bike rider for eve teasing

छेड़खानी पर महिला वकील ने बाइक सवारों को सिखाया ऐसा सबक

Thu, 18 Jun 2015 01:15 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
woman lawyer beaten bike rider for eve teasing

छेड़छाड़ और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर अब महिलााओं ने खुद ही मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। इसकी बानगी दिखी बिहार के पटना में, जहां एक महिला वकील ने बाइक सवार दो मनचलों को ऐसा सबक सिखाया कि वो जिंदगी भर नहीं भूल सकेंगे।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार मामला बुधवार दोपहर का पटना का है, जहां सिविल कोर्ट में वकील ज्योति कुमारी अपना काम खत्म कर दोपहर 2.30 बजे के करीब घर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक सवार ने बाइक लहराते हुए महिला के बराबर से निकला, उसके पीछे बैठे साथी ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों बाइक सवार महिला पर छींटाकशी करने लगे। महिला ने शुरूआत में इसे नजरअंदाज किया, जिससे बाइक सवारों का हौसला बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बुलाकर बदमाशों पर टूट पड़ी महिला

woman lawyer beaten bike rider for eve teasing

बाइक सवारों ने यू टर्न लिया और दोबारा महिला के निकट आ गए। इसके बाद दुस्साहसिक तरीके से बाइक सवार युवकों ने महिला को थप्पड़ मारने का प्रयास किया, महिला ने विरोध किया तो दोनों उनसे बहस करने लगे।

इस पर महिला का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने तुरंत कदमकुंआ पुलिस को फोन कर वहां बुला लिया। महिला वकील का गुस्सा इस कदर था कि वो पुलिस के आते ही मनचलों पर टूट पड़ी और उन्हें जमकर पीटा।

महिला ने बताया कि जिस समय वाकया हुआ उस दौरान वहां भीड़ कम ही थी लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। उन्होंने बताया कि बाइक सवार लगातार उन्हें तंग कर रहे थे और कोई उनका विरोध भी नहीं कर रहा था।

लोगों की चुप्पी पर महिला ने जताई नाराजगी

woman lawyer beaten bike rider for eve teasing

पीड़िता इस बात से काफी नाराज दिखी कि लोग चारों तरफ खड़े होकर तमाशा तो देख रहे थे लेकिन उनकी मदद के‌ लिए कोई आगे नहीं आया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर महिला ने राहत की सांस ली।

मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी है। कदमकुआं थाने के एसएचओ बीके मेधबी ने बताया कि आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उनके खिलाफ 323 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसके अलावा उनपर गलत तरीके से बाइक चलाने और बिना हेलमेट ड्राइविंग करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed