{"_id":"646b2197a4e547dbee013438","slug":"woman-jumped-into-river-with-her-two-children-in-motihari-mother-died-children-found-safe-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में महिला अपने दो बच्चों को लेकर नदी में कूदी; मां की मौत, बच्चे सही-सलामत मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में महिला अपने दो बच्चों को लेकर नदी में कूदी; मां की मौत, बच्चे सही-सलामत मिले
Mon, 22 May 2023 02:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 22 May 2023 02:31 PM IST
सार
सुगौली थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पुलिस टीम भेज कर स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों बच्चों को बरामद कर लिया गया है। जबकि महिला का शव एक घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेती मौके पर पहुंची पुुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मोतिहारी में एक महिला ने अपने दो बच्चे के साथ नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहां उसे नदी में छलांग लगाता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और सुगौली थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची सुगौली थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बचा लिया है। वहीं, महिला का शव मिल गया है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिकरहना नदी सिकरहना घाट के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक महिला अपने दो बच्चों के साथ सिकरहना घाट पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। इसी बीच सुगौली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। जबकि महिला के शव को स्थानीय गोताखोर ने ढूंढ़ निकाला है।
विज्ञापन
खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में स्थानीय इकट्ठा हो गए
मृतका की पहचान पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के आमवा निवासी हरिओम महतो की पत्नी पूजा देवी (26) के रूप के हुई है। पूजा के आत्महत्या करने के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि पूजा को ससुराल वाले काफी प्रताड़ित करते थे। इसी से तंग आकर उसने सिकरहना नदी में कूद कर खुदकुशी कर ली।
मृतका का मायका हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पनापुर भेडियारी में है। पनापुर भेडियारी निवासी रविंद्र महतो ने बताया कि बेटी पूजा की शादी चार साल पहले हुई थी। उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वहीं, दो महीने पहले ससुराल वालों को मोटरसाइकिल का पैसा दिया गया था। इसके बावजूद भी वे लोग हमेशा तंग करते थे।
सुगौली थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। इसके बाद वहां पुलिस टीम भेज कर स्थानीय गोताखोर की मदद से पहले दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जबकि महिला के शव को एक घंटे की तलाश के बाद बरामद किया गया है।