फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman going to bank to withdraw money for husband's death anniversary died in road accident in Supaul

Bihar: पति की बरसी के लिए रुपये निकालने बैंक जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के वक्त मौत

Mon, 24 Apr 2023 06:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Apr 2023 06:53 PM IST
सार

मृतका के बेटे ने बताया कि आज मेरे पिता जी का बरसी है। इसी कारण सभी लोग विधि विधान में लगे थे। इसलिए मां अन्य व्यवस्था के लिए रुपये निकालने भपटियाही स्थित ग्रामीण बैंक चली गईं। इसी दौरान ये हादसा हो गया। जब हम लोग भपटियाही पहुंचे तो पता चला कि मेरी मां को सुपौल रेफर कर दिया गया है। मेरी मां को किस गाड़ी ने टक्कर मारी, यह स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन
Woman going to bank to withdraw money for husband's death anniversary died in road accident in Supaul
अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल जिले के भपटियाही बाजार में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। इस दौरान वह पति की बरसी के लिए ग्रामीण बैंक भपटियाही से पैसे निकालने जा रही थी। बैंक पहुंचने से पहले ही वह दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को रेफरल अस्पताल भपटियाही पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। सुपौल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। भपटियाही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि भपटियाही थाना क्षेत्र गंगापुर निवासी महिला के पति की आज बरसी थी। घर के सभी लोग विधि विधान में लगे थे। महिला खुद ही बरसी के कार्य के लिए भपटियाही ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने जा रही थी। बैंक से पहुंचने से कुछ देर पहले ही एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को रेफरल अस्पताल भपटियाही में ले गए। महिला की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतका के बेटे ने बताया कि आज मेरे पिता जी का बरसी है। इसी कारण सभी लोग विधि विधान में लगे थे। इसलिए मां अन्य व्यवस्था के लिए रुपये निकालने भपटियाही स्थित ग्रामीण बैंक चली गईं। इसी दौरान ये हादसा हो गया। जब हम लोग भपटियाही पहुंचे तो पता चला कि मेरी मां को सुपौल रेफर कर दिया गया है। मेरी मां को किस गाड़ी ने टक्कर मारी, यह स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। भपटियाही पुलिस को फोन पर सूचना दे दी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भपटियाही थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गंगापुर निवासी बुचिया देवी (65) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। घटना कैसे हुई वह जांच का विषय है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed