आम चुराने की ऐसी सजा, सुनकर कांप जाए रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में आम का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनीतिक दलों के बीच आम को लेकर मचे घमासान के बाद अब बिहार से आम पर विवाद की एक और खबर आई है।
गया के एक गांव में बाग से आम तोड़ने पर बाग मालिक ने एक दलित महिला और उसके छोटे बच्चे को जमकर पीटा। दोनों के हाथ पैर बांधकर बुरी रौंदा गया। जिसमें मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार गया में 40 वर्षीय दलित महिला बिलासमति गांव के दबंग की दरिंदता का शिकार हुई। पुलिस ने जिस समय उसे दबंग की गिरफ्त से छुड़ाया उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। घायल महिला को एएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया।
मामले में एसएसपी ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश
चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। दलित महिला पर अत्याचार का यह मामला उस दौरान सामने आया जब इस तरह की घटनाओं में लगातार वृद्िध दर्ज की जा रही है।
वहीं मामला सामने आने के बाद आल इंडिया वूमेन प्रोग्रेसिव की लोकल यूनिट ने परिया पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बलराम चौधरी को गांव में भेजा गया है।
पीड़िता ने गांव के ही मुरारी के खिलाफ अपने और बेटे के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी ने कहा मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।