फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife killed her husband with a knife along with her brother-in-law in Kishanganj

Love Triangle Murder: किशनगंज में पत्नी ने साढ़ू संग मिलकर चाकू से गोदकर की पति की हत्या, दोनों हिरासत में

Sun, 07 May 2023 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 May 2023 06:38 PM IST
सार

किशनगंज के दिघलबैंक में रविवार दोपहर को एक मूक-बधिर व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने साढ़ू के साथ मिलकर चाकू से गोदकर पति की हत्या करने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
Wife killed her husband with a knife along with her brother-in-law in Kishanganj
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज के दिघलबैंक में एक मूक-बधिर व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को गरवानडंगा थाना क्षेत्र के जड़झुल्ला गांव निवासी एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। उसका शव ताराबारी जाने वाली मुख्य सड़क किनारे खून से लथपथ मिला है। शव को देख इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलने के बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान रशीद आलम (40) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गरवानडंगा पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची गरवानडंगा पुलिस और एसडीपीओ गौतम कुमार ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने संदेह होने पर मृत व्यक्ति रशीद आलम की पत्नी अलेमा खातून से पूछताछ की। इस दौरान पत्नी ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। पत्नी ने बताया कि उसने उसकी बहन के पति सद्दाम हुसैन के साथ मिलकर अपने पति रशीद आलम की चाकू से गोदकर हत्या की है। मृतक की पत्नी अलेमा खातून ने आगे बताया कि वह सद्दाम हुसैन से प्रेम करती है। उसके पति रशीद ने इस बात पर नाराजगी जताई तो दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed