फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife killed her husband along with her lover in Darbhanga; Police arrested accused lover-girlfriend

Bihar News: कमरौली में पत्नी ने आशिक संग मिलकर की पति की हत्या; पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी प्रेमी-प्रेमिका

Sat, 22 Jul 2023 05:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Jul 2023 05:32 PM IST
सार

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है। आरोपी पत्नी ने अपने पति को अपने इकलौते बेटे की बर्थडे पार्टी के नाम पर प्रेमी के ठिकाने पर बुलाया। फिर दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Wife killed her husband along with her lover in Darbhanga; Police arrested accused lover-girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति राम कुमार साह उर्फ मुन्ना साह (45) की निमर्म हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार की रात लगभग 11.30 बजे कमरौली कुंवरपट्टी भरवाड़ा टोल सुनसान चौर स्थित आरोपी कुंदनलाल दास के पोल्ट्री फार्म हाउस पर घटी। थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने घटनास्थल से मृतक हत्यारोपी की पत्नी जिविका संगीता देवी और उसके प्रेमी रेलवे कर्मचारी (दरभंगा) प्वाइंट मैन पद पर कार्यरत कुंदनलाल दास (35) को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक मुन्ना साह की पत्नी एक महीने से अपने आशिक के भरवाड़ा टोल स्थित पोल्ट्री फार्म पर चार बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी। घटना की रात आरोपी महिला ने अपने पति को यह कहकर कुंदनलाल के फार्म हाउस पर बुलाया कि उनके एकलौते बेटे माधव कुमार की बर्थडे पार्टी है। इस सिलसिले में मुन्ना साह अपने गांव के युवक अनोज कमती को बोला की बेटे की बर्थडे पार्टी है। मुझे फार्म पर बाइक से पहुंचा दो। जैसे ही मुन्ना साह फार्म पर पहुंचा कि अचानक कुंदनलाल दास ने तेज हथियार से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

 
उसके बाद दोनों आरोपियों ने मुन्ना के हाथ-पैर पोल्ट्री फार्म के खंभे में रस्सी से बांध दिए। फिर आरोपी कुंदनलाल दास ने मुन्ना साह के माथे पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। चोट लगने से मुन्ना की दाहिनी आंख से खून बहने लगा। अचेत अवस्था के बाद पत्नी और प्रेमी ने मुन्ना साह को ईंट-पत्थर से बेरहमी से पीट कर अधमरा कर दिया। स्थिति को समझते ही अनोज कमती ने कमरौली गांव पहुंचकर घटना की जानकारी मुन्ना की मां मंजू देवी को दी। जब मंजू देवी वहां पहुंची तो मुन्ना साह को बेरहमी से पीटा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आरोपी कुंदनलाल दास मुन्ना साह की मां को देखकर वहीं छुप गया। वहीं, मुन्ना साह उसी हालत में अपनी मां को देखकर बचाओ-बचाओ की गुहार लगाता रहा। लेकिन उसकी पत्नी लगातार ईंट से पति के चेहरे और शरीर पर हमला करती रही। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय मदन सहनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुन्ना साह को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन मुन्ना साह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटनाक्रम की विडियो देखने से पता चलता है कि मुन्ना की पत्नी अपने पति को लात, मुक्का और ईंट-पत्थर से लगातार पीट रही थी। मुन्ना की मां अपने बेटे को मारपीट से बचाने का प्रयास करती रही। लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।
 
बताया जा रहा है कि पांच बच्चों का पिता राम कुमार साह उर्फ मुन्ना गांव में किराने की दुकान चलाता था। पत्नी अपने पति राम कुमार साह से बराबर झगड़ा करती थी। इधर, गिरफ्तार आरोपी कुंदनलाल दास दरभंगा रेलवे विभाग में प्वाइंट मैन पद पर कार्यरत है। कुंदनलाल का 2016 में मधुबनी पंडौल थाना के कमलपुर गांव में उदय कुमार दास की बेटी पूजा कुमारी से विवाह हुआ था। अपनी बेटी प्रिया कुमारी (6) के साथ मायके में रह रही पूजा ने कुंदनलाल पर दहेज प्रताड़ना का केस सिमरी थाने में दर्ज कराया था। उस मामले में आरोपी कुंदनलाल दास न्यायालय से जमानत पर बाहर है।


इधर, बताया जा रहा है कि रेलवे कर्मी के अपनी पत्नी से सबंध ठीक नहीं होने पर वह गांव की जिविका संगीता देवी के संपर्क में आ गया। दोनों कमरौली गांव का अपना घर छोड़कर सुनसान भरवाड़ा टोल स्थित फार्म में रहने लगे। कुंदनलाल दास ने अपने फार्म के पास संगीता देवी को एक कट्ठा जमीन खरीद कर दी थी। उसी पर संगीता अपनी चार बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed