फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   who will be CM of Bihar in 2020, New BJP president reacts after Sushil Modi and Sanjay paswan

बिहार में अगला सीएम कौन? सुशील मोदी के नीतीश को कप्तान बताने के बाद भाजपा अध्यक्ष की चुप्पी

Wed, 18 Sep 2019 09:53 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 18 Sep 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
who will be CM of Bihar in 2020, New BJP president reacts after Sushil Modi and Sanjay paswan
बिहार में अगला सीएम कौन, इस पर जारी है सियासी बयानबाजी - फोटो : अमर उजाला

बिहार में मिशन 2020 के लिए एनडीए का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा और जदयू के बीच बनते-बिगड़ते माहौल को संजय जायसवाल के जवाब ने  एक बार फिर हवा दे दी है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने इस सवाल पर चुप्पी साध ली है कि विधानसभा चुनाव में बिहार का कप्तान कौन होगा। 

विज्ञापन


जायसवाल ने कहा है कि इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व को नहीं, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है। हमें जो निर्देश मिलेगा हम उसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव का कप्तान वह तय नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


जायसवाल ने इस 'यक्ष प्रश्न' को केंद्रीय नेतृत्व की ओर फेंक दिया है, जबकि उनसे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, नीतीश कुमार को ही बिहार का सफल कप्तान बता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के कप्तान हैं और 2020 में भी रहेंगे। जब कप्तान लगातार चौके-छक्के लगा रहे हों और विरोधियों को पारी से हराते आ रहे हैं, तो ऐसे में बदलाव का सवाल ही पैदा नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रदेश में सीएम पद के सवाल को भाजपा नेता संजय पासवान ने हवा दी थी थी। उन्होंने नीतीश कुमार को दिल्ली जाने और भाजपा के लिए बिहार छोड़ने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा था कि हमने 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार पर भरोसा जताया, अब उन्हें(नीतीश कुमार को) एक बार हमें(भाजपा को) भी मौका देना चाहिए। 






हालांकि संजय पासवान ने बाद में सुशील मोदी के नीतीश को सफल कप्तान बताने वाले ट्वीट का समर्थन किया था और अपने ट्विटर एकाउंट से री—ट्वीट भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed