फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   When PK attacked Tejashwi Yadav on familyism, after Rohini Acharya, Lalu Yadav attack on bjp leader bihar news

Bihar : बेटी रोहिणी ने साधा निशाना तो पिता लालू ने ऐसे दिया साथ; प्रशांत किशोर को दी भाजपा के नाम पर चुनौती

Sat, 18 Nov 2023 05:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 18 Nov 2023 05:07 PM IST
सार

Prashant Kishor : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को परिवारवाद पर घेरकर प्रशांत किशोर घिर गए हैं। बहन रोहिणी आचार्या की अमर्यादित टिप्पणी के बाद पिता लालू प्रसाद यादव ने भी बेटे के पक्ष में प्रशांत किशोर पर हमला किया है। लालू ने चुनौती भी दी है।

विज्ञापन
When PK attacked Tejashwi Yadav on familyism, after Rohini Acharya, Lalu Yadav attack on bjp leader bihar news
लालू प्रसाद यादव के द्वारा एक्स पर किया गया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवारवाद पर प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को घेरा तो बवाल मच गया। पहले तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशांत किशोर पर अमर्यादित टिप्पणी की और फिर लालू खुद मैदान में उतर आए। लालू ने प्रशांत किशोर को बाकायदा एक सूची दी कि अगर हिम्मत है तो इनके परिवारवाद पर नाम लेकर हमला कर दिखाएं। लालू ने पूरी सूची के साथ तस्वीर दी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


क्या कहा रोहिणी आचार्य ने
रोहिणी ने अपने एक्स पर लिखा - "ये है कौन, इसको कोई पहचानता भी है? ये तो किसी को भी अपना बाबू जी बना ले ताकि उसका राजनीतिक वारिस बन सके। ये जो कह रहा है वो अपना बाप अपनी दुकानदारी एवं अपने फायदे के हिसाब से समय-समय पर बदलते रहता है, कभी मोदी - शाह इसके बाबू जी, कभी पवन वर्मा - नीतीश कुमार इसके बाबू जी, कभी राहुल गांधी इसके बाबूजी, कभी अभिषेक बनर्जी इसके बाबूजी, कभी जगन रेड्डी इसके बाबूजी तो कभी स्टालिन इसके बाबूजी। अभी फिर से इसने सबसे पहले वालों को अपना बाप बना रखा है सिर्फ नाम नहीं उजागर कर पा रहा है..भाजपा की दलाली करता है इसलिए मीडिया की कृपा दृष्टि इस पर बना रहता है वरना गली का कुत्ता भी इसको भाव ना दे।और चला है तेजस्वी पर कीचड़ उछालने।
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखी यह बात
रोहिणी आचार्य के बाद लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा- भाजपाई स्लीपर सेल, विचारधारा विहीन लालची दुकानदार @PrashantKishor को खुली चुनौती देता हूं जो बात वो @yadavtejashwi और @RahulGandhi जी के लिए बोले हैं, वही बात 
विज्ञापन
विज्ञापन

1) अनुराग ठाकुर
2) पंकज सिंह
3) पियूष गोयल
4) जय शाह 
5) ज्योतिरादित्य सिंधिया 
6) धर्मेन्द्र प्रधान 
के लिए बोलकर दिखाये। बाकी लिस्ट अटैच है उनके बारे में भी तनिक ज्ञान दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed