{"_id":"65694c4fd23a36c2520614a7","slug":"weather-updates-light-rain-increased-cold-in-many-areas-of-bihar-temperature-patna-forecast-mausam-news-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather : दिसंबर के पहले दिन ही बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड; जानिए, मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather : दिसंबर के पहले दिन ही बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड; जानिए, मौसम का हाल
Fri, 01 Dec 2023 08:30 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 01 Dec 2023 08:30 AM IST
सार
Weather News : पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार समेत के राज्यों में मौसम बदल गया है। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इसका असर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला। हवाएं सर्द हो गईं।
विज्ञापन
पटना के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिसंबर की पहली तारीख से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। गुरुवार रात में कई बेगूसराय, रोहतास समेत कुछ इलाकों में बुंदाबांदी हुई थी। शुक्रवार सुबह भी पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाके में कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना, गया समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे में बांका जिला का सबसे ठंडा रहा था। यहां का तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम के राज्यों में मौसम बदल गया है। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। इसका असर शुक्रवार को भी कई इलाके में देखने को मिला। सुबह से आसमान में बादल छाएं हैं। हवाएं सर्द हो गईं। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दो दिसंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। चार दिनों तक पूर्वा हवाएं चलेंगी। सुबह शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...