फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Weather News: Temperature may go down in many districts including Patna; Know the temperature of your district

Bihar Weather : पटना समेत कई जिलों में 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है तापमान; जानिए, अपने जिले के मौसम का हाल

Tue, 24 Oct 2023 07:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 24 Oct 2023 07:40 AM IST
सार

मौसम विभाग ने कहा कि 22 से 24 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में आसमान में मुख्यत: साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है। बिहार के अधिकांश इलाकों में सुबह से धुंध छाए रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather News: Temperature may go down in many districts including Patna; Know the temperature of your district
सुबह में कई इलाकों में धुंध छाए रहने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में धूप नरम हो रही है तो रात में तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पटना सहित कई जिलों के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अधिकांश जगह सुबह से धुंध छाए रहने संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि 24 अक्टूबर को बीच दुर्गा पूजा के दौरान बिहार में आसमान में मुख्यत: साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है। बिहार के अधिकांश इलाकों में सुबह से धुंध छाए रहने का अनुमान है। हिमालय के तलहट्टी के क्षेत्रों में हलके से मध्यम स्तर के कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं डॉक्टरों ने बदलते मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किस जिले का कैसा रहेगा मौसम

  • पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज जिले में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
  • सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर जिले में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
  • पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल जिले में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
  • भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई जिले में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
  • बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
  • पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिले में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed