फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wary of sympathy wave BJP challenges Tejashwi Yadav to move court if he feels CBI acting wrongfully against his parents Lalu Yadav Rabari Devi

CBI Raid: लालू-राबड़ी के खिलाफ कार्रवाई पर भाजपा ने कहा- तेजस्वी को लगता है सीबीआई ने गलत किया, तो कोर्ट जा सकते हैं

Sat, 21 May 2022 10:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 21 May 2022 10:16 PM IST
सार

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने ट्वीट किया कि ये हवा, जाकर तुम कह दो दिल्ली के दरबारों से, नहीं डरा है, नहीं डरेगा लालू इन सरकारों से। हालांकि तेजस्वी ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
Wary of sympathy wave BJP challenges Tejashwi Yadav to move court if he feels CBI acting wrongfully against his parents Lalu Yadav Rabari Devi
लालू यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार में भाजपा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को चुनौती दी। पार्टी ने लालू-राबड़ी के खिलाफ कार्रवाई सीबीआई की कार्रवाई के मामले में तेजस्वी को घेरा। भाजपा ने कहा कि यदि उन्हें लगता है कि सीबीआई उनके अभिभावकों लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ गलत कर रही है, तो वह सबूत के साथ कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीआई द्वारा तेजस्वी यादव के माता-पिता के दिल्ली और पटना स्थित आवासों पर छापेमारी के एक दिन बाद भाजपा ने तेजस्वी को यह याद दिलाने की कोशिश भी की कि लालू की कानूनी मुश्किलें केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग शासन के दौरान शुरू हुई थी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लंदन में हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के नये मामले में फंसने के बारे में जानकारी होने के बाद ट्विटर पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने ट्वीट किया कि ये हवा, जाकर तुम कह दो दिल्ली के दरबारों से, नहीं डरा है, नहीं डरेगा लालू इन सरकारों से। हालांकि तेजस्वी ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन भाजपा प्रवक्ता और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने एक बयान में कहा कि हम समझते हैं कि लालू जी वृद्ध और बीमार हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं, लेकिन तेजस्वी को याद रखना चाहिए कि उनके पिता की मुसीबत तब शुरू हुई थी जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार सत्ता में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा उस समय विपक्ष में थी और उसने चारा घोटाले को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आनंद ने कहा कि हालांकि पहली दोषसिद्धि जिसके तहत लालू जी को अयोग्य ठहराया गया, वह भी 2013 में हुई जब कांग्रेस सत्ता में थी। तब से सीबीआई एक स्वतंत्र एजेंसी के रूप में काम कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को अभी भी लगता है कि केंद्रीय एजेंसी कुछ अनुचित कर रही है, तो उन्हें सबूत इकट्ठा करना चाहिए और संबंधित अदालत के समक्ष अपनी दलीलें देनी चाहिए। उम्मीद है कि उन्होंने न्यायपालिका में विश्वास नहीं खोया है।


रेलवे भर्ती घोटाले के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई नई प्राथमिकी प्रसाद के रेल मंत्री के तौर पर कार्यकाल के समाप्त होने के 13 साल बाद सामने आई है। राजद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खुले तौर पर आरोप लगाते रहे हैं कि सीबीआई की यह कार्रवाई भाजपा द्वारा प्रायोजित है, जो केंद्र की सत्ता में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed