फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ward councilor consumed poison due to family discord in Bettiah; Treatment going on in GMCH

Bihar News: पारिवारिक कलह के चलते वार्ड पार्षद ने खाया जहर; गंभीर हालत में जीएमसीएच में चल रहा इलाज

Mon, 26 Jun 2023 05:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 Jun 2023 05:34 PM IST
सार

अस्पताल नाका प्रभारी श्यामकिशोर यादव ने बताया कि नरकटियागंज के एक वार्ड पार्षद ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की है। अभी परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Ward councilor consumed poison due to family discord in Bettiah; Treatment going on in GMCH
अस्पताल में इलाजरत वार्ड पार्षद दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया के नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-12 के वार्ड पार्षद ने पारिवारिक विवाद को लेकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। शहर के प्रकाश नगर निवासी पारस प्रसाद के बेटे वार्ड पार्षद दीपक कुमार (40) को गंभीर अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद दीपक ने जहर की 10 गोली खाई हैं। उसके बाद वह बेहोश हो गए।

विज्ञापन


वार्ड पार्षद का इलाज कर रहे डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि दीपक का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर नहीं हैं। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं, वार्ड पार्षद की पत्नी ने बताया कि रविवार को कुछ बातों के लेकर मेरे और पति के बीच विवाद हुआ था। विवाद को लेकर ही जहर खा लिया है। जबकि अन्य परिजनों का कहना था कि जहर खाने के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। दीपक ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पीकर जान देने की कोशिश की है।
विज्ञापन


अस्पताल नाका प्रभारी श्यामकिशोर यादव ने बताया कि नरकटियागंज के एक वार्ड पार्षद ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की है। अभी परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed