फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   VIP chief Mukesh Sahani reaction on joining his mla to bjp

छलका मुकेश सहनी का दर्द: तीनों विधायकों के जाने पर दी अपनी प्रतिक्रिया, भाजपा को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 24 Mar 2022 12:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Mar 2022 12:02 PM IST
सार

वीआईपी के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल और स्वर्णा सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीनों विधायकों को मान्यता दे दी है।

विज्ञापन
VIP chief Mukesh Sahani reaction on joining his mla to bjp
मुकेश सहनी मीडिया से बात करते हुए - फोटो : ANI

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी के  विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है। बुधवार को पार्टी के तीनों विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कुछ दिनों में उनसे मंत्री पद से भी छीन लिया जाएगा। इन सब के बीच तीनों विधायकों के जाने पर सहनी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल में रखना या हटाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। हम संघर्ष करते रहेंगे। सहनी ने कहा कि जो कल तक हमारे विधायक थे उन्होंने अपना निर्णय बदला और भाजपा में शामिल हुए, उनको मेरी शुभकामनाएं। हम भाजपा को भी बधाई देते हैं कि हमारे 3 विधायकों को मिलाने के बाद उनमें 77 विधायक हो गए हैं और वे बिहार के नंबर 1 पार्टी बन गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बहुत झूठ बोला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बहुत झूठ बोला है। मैं 18 साल की उम्र से संघर्ष कर रहा हूं। मुझे पता था कि इस लड़ाई में कुछ भी हो सकता है। लोगों ने वो फैसला लिया जो वे करना चाहते थे, मैं जनता के लिए काम करता रहूंगा।  सहनी ने कहा कि भाजपा ने जेडीयू के भी छह विधायकों को तोड़ा था। हमारे तीन गए हैं तो चालीस जीतेंगे। आरक्षण के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि हम एक बार फिर से वापसी करेंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को तीनों विधायकों ने थामा था भाजपा का दामन
बता दें कि बुधवार को सहनी की पार्टी के सभी तीनों विधायकों ने बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। इन तीनों विधायकों में मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह शामिल हैं। अब मंत्री मुकेश सहनी अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि वीआईपी के तीनों विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कोई नाराजगी नहीं है, वे अभी-अभी अपने घर लौटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed