फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Violent clash between two parties over land dispute in Jamui, 11 people injured, two referred to Patna

Bihar: जमुई में जमीन विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, दो पक्षों से 11 लोग घायल, दो पटना रेफर

Sun, 16 Apr 2023 03:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Apr 2023 03:48 PM IST
सार

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में जमीन को विवाद को लेकर दो पक्ष लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। इस घटना में दोनों ओर से कुल 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Violent clash between two parties over land dispute in Jamui, 11 people injured, two referred to Patna
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव में जमीन को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष से सात और दूसरे पक्ष से चार लोग समेत कुल 11 घायल हो गए। इसके बाद सभी घायल को इलाज के लिए सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे प्रारंभिक जांच के बाद पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन


एक पक्ष से घायलों की पहचान विकाश कुमार (25), झपसी रविदास (72), फुलमंती देवी (45), माधुरी भारती (20), विपिन कुमार (17), विशाल कुमार (16) और महादेव रविदास (45) के रूप में की गई। वहीं, दूसरे पक्ष से हिरा दास (38), रिंकू देवी (35), राहुल कुमार (18) और खुशवु कुमारी (15) के रूप में की गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर रविवार को एक पक्ष से कुछ लोग विवादित जमीन पर कुछ कार्य करने गए थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गई। फिर दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में एक पक्ष से सात और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घटना में घायल एक पक्ष से विकास कुमार और झपसी रविदास की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। साथ ही घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed