{"_id":"78ff6878-4e5b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"villagers-burnt-eyes-of-accused-with-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"अररिया में दोहराया गया 'गंगा जल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अररिया में दोहराया गया 'गंगा जल'
अररिया/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Dec 2012 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के अररिया जिले में 'गंगा जल' का आक्रोश लोगों में नजर आया और गुस्साये ग्रामीणों ने अपराधियों की पिटाई कर उनकी आंखों में तेजाब डाल दिया। अपराधियों में एक की दोनों आंखें खराब हो गईं और दूसरे की एक आंख खराब हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला यह है कि परमानंदपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें परमानंदपुर-हिंगना के मुन्ना ठाकुर और ब्रह्मादेव मंडल के घर से उम्मीदवार खड़े हुए पर दोनों हार गए। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव था। शनिवार देर शाम मुन्ना ठाकुर और ब्रह्मादेव के बीच बहस हो गई और मुन्ना ने फायरिंग की।
विज्ञापन
रविवार सुबह ब्रह्मादेव की ओर से कुछ लोग पंचायत के लिए मुन्ना ठाकुर को बुलाने गए। इस पर मुन्ना ठाकुर, कन्हैया और अन्य साथियों ने उन लोगों को पीटा और फायरिंग भी की। ऐसे में सैंकड़ों लोग वहां जुट गए और झगड़ा बढ़ गया। मुन्ना की मां ने बताया कि ग्रामीणों ने सीरिंज से उसके बेटे की आंख में तेजाब डाल दिया। ऐसे ही कन्हैया की दोनों आंखें बुरी तरह जख्मी हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पिस्तौल के साथ दर्जन भर कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन