फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vigilance caught four teachers working on fake certificates

Bihar: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे चार शिक्षकों पर निगरानी की गिरी गाज, दर्ज हुई प्राथमिकी

Thu, 22 Aug 2024 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 05:13 PM IST
सार

Bihar: मोतिहारी के बंजरिया प्रखंड में फर्जी प्रमाण पत्रों पर शिक्षक बने चार शिक्षकों पर बंजरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पूछने पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि निगरानी के आवेदन पर इन शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Vigilance caught four teachers working on fake certificates
फर्जी प्रमाण पत्र मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले में निगरानी की लगातार हो रही कार्रवाई से फर्जी शिक्षकों में फिर से हड़कंप मच गया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर निगरानी के द्वारा फर्जी शिक्षकों की जांच के दौरान बंजरिया में चार और नए शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


निगरानी के जांच में इसके पहले भी कई शिक्षकों पर बंजरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। आज निगरानी के आवेदन पर बंजरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवा में पदस्थापित शिक्षिका इकरा फातिमा, मध्य विद्यालय जटवा उर्दू में पदस्थापित नईमा परवीन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवानिया उर्दू की शिक्षिका साबरा खातून और उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवा में पदस्थापित शिक्षक मो ज्याऊदीन के ऊपर प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में पूछने पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि निगरानी के द्वारा दिए गए आवेदन पर इन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर निगरानी के द्वारा फर्जी शिक्षकों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जांच के दौरान बंजरिया में संदिग्ध प्रमाण पत्रों के आधार पर अभी तक दस शिक्षकों की पहचान की गई है। इसमें छः शिक्षकों पर  निगरानी के द्वारा बंजरिया थाना में पहले भी एफआईआर कराया जा चुका है। आज फिर चार और नए शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज होने से जाली प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी कर रहे कई अन्य शिक्षकों में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed