{"_id":"5eca4edb8ebc3e90796001d7","slug":"vande-bharat-mission-2nd-air-india-flight-from-muscat-reaches-gaya-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्कट में फंसे 132 भारतीय नागरिकों को लेकर गया हवाई अड्डे पर पहुंचा विशेष विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्कट में फंसे 132 भारतीय नागरिकों को लेकर गया हवाई अड्डे पर पहुंचा विशेष विमान
Sun, 24 May 2020 04:13 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 May 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट से बाहर निकलते प्रवासी भारतीय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण मस्कट में फंसे 132 भारतीय नागरिकों को ले कर एक विशेष विमान बिहार के गया हवाई अड्डे पर रविवार को उतरा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री में जांच और चिकित्सकीय परीक्षण में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
गया हवाई अड्डे के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि कुल लौटे 132 लोगों में से 116 लोग बिहार से हैं और 16 लोग झारखंड से हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बिहार के निवासियों को बोध गया के विभिन्न होटलों में 14 दिन के पृथक-वास के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि झारंखड सरकार ने अपने निवासियों को लाने के लिए वाहन भेजा था इसलिए उन लोगों को उनके गृह राज्य रवाना कर दिया गया। मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा आओ, गया के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा और हवाई अड्डे के निदेशक ने यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया और सैनिटाइजर और साबुन वाली किट भेंट की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले 18 मई को एक चार्टर्ड विमान लंदन से 41 भारतीयों को ले कर गया हवाई अड्डे पर उतरा था। वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फंसे म्यामांर के कम से कम 300 लोगों को 22 अप्रैल को चार्टर्ड विमान से स्वदेश भेजा गया था।