फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vande Bharat Express: Vande Bharat train will run regularly from Patna to Ranchi from this date.

Vande Bharat Express: पटना से रांची के लिए इस तारीख से नियमित चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए कब

Sat, 24 Jun 2023 10:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 24 Jun 2023 10:43 PM IST
सार

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। रांची से पटना के लिए इस ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जायेगा और फिर अगले दिन से इसे नियमित कर दिया जायेगा। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express: Vande Bharat train will run regularly from Patna to Ranchi from this date.
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पटना और रांची के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इस ट्रेन का परिचालन 27 जून को किया जाएगा। रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा और 28 जून से पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन (22349/22350) का नियमित परिचालन किया जायेगा। इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी जिस वजह से 385 किलोमीटर की दूरी तय करने में इसे सवा छः घंटे लगेंगे।

विज्ञापन


इस दिन इसका परिचालन रहेगा बंद  
वंदे भारत ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छः दिन किया जाना है। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार का कहना है कि यह ट्रेन पटना और रांची से सप्ताह में छः दिन परिचालित की  जायेगी। मंगलवार को इस ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन


यह है स्टेशनों पर पहुंचने का समय 
दिनांक 27 जून को रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special-02439)रांची से 10:30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 17:25 बजे पटना जं. पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 10:50 बजे मेसरा, 11:45 बजे बरकाकाना, 12:20 बजे चरही, 12:45 बजे हजारीबाग टाउन, 13:20 बजे बरही, 14:08 बजे कोडरमा, 14:50 बजे पहाड़पुर, 15:40 बजे गया, 16:23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17:25 बजे पटना जं. पहुंचेगी। वहीं 28 जून से पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन (22349)  पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। इस बीच 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा और 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में, दिनांक 28 जून से रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन (22350) रांची से 16.15 बजे खुलेगी जो 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा और 20.45 बजे गया रूकते हुए  22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed