{"_id":"6528fccf32366ecf3d00b7e0","slug":"vaishali-news-11-year-old-child-dies-by-drowning-in-vaya-river-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishali News: 11 साल के बच्चे की वाया नदी में डूबकर मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishali News: 11 साल के बच्चे की वाया नदी में डूबकर मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था
Fri, 13 Oct 2023 01:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:46 PM IST
सार
बिहार के वैशाली जिले में एक किशोर की वाया नदी में डूबकर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर भेजा है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली में गरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव स्थित वाया नदी में 11 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन रात भर शव की तलाश वाया नदी में किए, लेकिन शव सुबह मिला। उसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक किशोर गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर बभनटोली गांव निवासी मो. आबीर का 11 वर्षीय पुत्र तनवीर है। जो की उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसूलपुर इनायत में वर्ग छह में पढ़ता था। मृतक किशोर गुरुवार को स्कूल गया था। लेकिन घर नहीं लौटा तो परिजन काफ़ी मशक्कत कर उसे खोजबीन कर रहा थे।
विज्ञापन
इसी क्रम में वाया नदी के किनारे उसका आई कार्ड और कपड़ा रखा हुआ मिला तो आशंका हुआ कि तनवीर विद्यालय से लौटने के दौरान शायद नदी में स्नान करने चला गया। जो स्नान करने के दौरान डूब गया है। मृतक बालक चार बहनों में इकलौता भाई था। मृतक के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
शव का पोस्टमॉर्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया है। चार बहन पर इकलौते भाई होने के कारण घर में सभी दुलार प्यार बालक को करते थे। वहीं, स्कूल से घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई तो पाया कि नदी के तट पर कपड़े एवं किताब कॉपी है, इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया गया था।
मृतक के चाचा रियाजुल हक ने बताया कि स्कूल से लौटते वक्त शौच गया था, तभी उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई है।