फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   urdu tet exam in sepetmber

उर्दू टीइटी की विशेष परीक्षा सितंबर में

Sat, 08 Jun 2013 05:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Jun 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
urdu tet exam in sepetmber

बिहार में उर्दू शिक्षकों की बहाली के लिए विशेष टीइटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा सितंबर के प्रथम सप्ताह में होगी। इस परीक्षा का परिणाम अक्टूबर तक आ जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षक बहाली के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपना प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेज दिया है। विभाग की सहमति के बाद उर्दू शिक्षकों की विशेष टीइटी परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को ही करना है।
विज्ञापन


राज्य सरकार उर्दू शिक्षकों की बहाली की घोषणा पहले ही कर चुकी है। सरकार की मंशा है कि राज्य के हर माध्यमिक विद्यालय में कम से कम एक उर्दू का शिक्षक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष आयोजित टीइटी परीक्षा से लगभग पांच हजार उर्दू शिक्षकों की बहाली की गयी थी। समिति की ओर से भेजे गये प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर सहमति बने तो जुलाई से आवेदन पत्र भरने का काम शुरू कर दिया जायेगा।

अगस्त से प्रवेश पत्र का वितरण और सितंबर के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में परीक्षा का आयोजन कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed