फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   UPSC Result Anshu Priya secures 16th rank in UPSC civil services exam

UPSC Result: मुंगेर की छात्रा अंशु प्रिया ने यूपीएससी की परीक्षा में 16वां स्थान हासिल किया, तीसरे प्रयास में मिली सफलता

Tue, 31 May 2022 04:43 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 May 2022 04:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
UPSC Result Anshu Priya secures 16th rank in UPSC civil services exam
अंशु प्रिया ने यूपीएससी परीक्षा में 16वां स्थान हासिल किया। - फोटो : Twitter

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। बिहार के मुंगेर जिला की छात्रा अंशु प्रिया ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 16वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


अंशु प्रिया मुंगेर नेट्रोडेम एकेडमी की छात्रा रही हैं। आगे की पढ़ाई को लेकर वह कोटा चली गई थीं। जहां से रहकर मेडिकल की तैयारी की। उसमें भी अंशु प्रिया ने परचम लहराया। साथ ही चिकित्सक के पद पर दो वर्ष तक पीएमसीएच में सेवा दे चुकी हैं।
विज्ञापन


तीसरे प्रयास में मिली सफलता
दो बार सिविल सेवा परीक्षा में असफल रहने के बाद भी वह हिम्मत नहीं खोईं। और तीसरे प्रयास में अंशु प्रिया ने आईएएस में 16वां स्थान लाकर मुंगेर सहित बिहार को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशु प्रिया के पिता शैलेन्द्र कुमार मुंगेर के संदलपुर कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। मां गृहिणी हैं। अंशु प्रिया की मामा नरेश सिंह यादव जिला राजद के वरीय नेता हैं। सभी ने अंशु प्रिया की सफलता पर बधाई दी है।


सीएम नीतीश कुमार ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रहीं हैं। उन्होंने शीर्ष तीन स्थान पाने वाली श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल एवं गामिनी सिंगला को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगा।

बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया, "बिहार सरकार की मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत नकद प्रोत्साहन प्राप्त करने वाले कुल पांच उम्मीदवारों (महिला) ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। अंशु प्रिया पांच चयनित महिला उम्मीदवारों में से एक हैं। यह राज्य के लिए गर्व की बात है।"

2021 में कुल 22 महिला उम्मीदवार राज्य सरकार के इस नकद प्रोत्साहन का लाभ उठा रही थीं। अन्य चार महिला उम्मीदवार जो इस योजना का लाभ उठा रही थीं और सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की हैं, उनके नाम हैं... शैलजा (रैंक 83), शिवानी (मुजफ्फरपुर से, रैंक 122), प्रिया रानी (पटना से रैंक 284) और साक्षी कुमारी (रैंक 330)।

पिछले साल नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने घोषणा की थी कि यूपीएससी या बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिला उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।


इस योजना के तहत उन सभी महिला उम्मीदवारों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है जो राज्य सिविल सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होती हैं और केंद्रीय सिविल सेवा परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed