फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha on his knees: Targeting National President Lalan Singh, called himself Nitish Kumar's soldier

घुटने पर उपेंद्र कुशवाहा : राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को निशाने पर रख खुद को नीतीश कुमार का सिपाही बताया

Tue, 24 Jan 2023 05:46 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 24 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

Upendra Kushwaha News: जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिरकार घुटने पर आ गए। खुद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सिपाही बता दिया। नीतीश कुमार ने कुछ ही घंटे पहले कहा था कि कुशवाहा के बोलने से उन्हें कोई वास्ता नहीं है।

विज्ञापन
Upendra Kushwaha on his knees: Targeting National President Lalan Singh, called himself Nitish Kumar's soldier
उपेंद्र कुशवाहा के पास और विकल्प भी नहीं था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिरकार घुटने पर आ गए। खुद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सिपाही बता दिया। जदयू के ए टू जेड नेता बापू सभागार में कर्पूरी जयंती मना रहे थे, कुशवाहा के लिए वहां कुर्सी नहीं रखी गई थी। कुशवाहा ने अपने आवास पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को निशाने पर रखते हुए खुद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे बड़ा हितैषी करार दिया। कुशवाहा का यह बयान नीतीश कुमार के उस बयान के कुछ ही घंटे बाद आया है, जिसमें उन्होंने कुशवाहा के बोलने से कोई वास्ता नहीं बताया था। 'अमर उजाला' ने इस बयान के साथ कारणों का जिक्र करते हुए बता दिया था कि कुशवाहा के पास जदयू के अलावा कोई विकल्प नहीं है, जबकि उनके भाजपा में जाने की अफवाह उड़ाई जा रही है।

विज्ञापन


नई-पुरानी सारी बातों से रिश्ते बताए
कुशवाहा ने नई-पुरानी हर बात की चर्चा करते हुए नीतीश से अपने रिश्ते की गहराइयों को बताने का प्रया किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता में नहीं आए थे तो संघर्ष के दौर में हम लोग मजबूती से साथ खड़े थे। सत्ता में आने के बाद भी जब नीतीश कुमार कमजोर हुए तो हम साथ आ गए। आज भी हम नीतीश कुमार को ताकत देने आएं हैं। हमने अपनी पार्टी का जदयू में विलय कराया। नीतीश कुमार को ताकत की जरूरत आज भी है और हम उनके साथ खड़े हैं। जब-जब नीतीश कुमार पर प्रहार हुआ, उपेंद्र कुशवाहा खड़ा रहा। नीतीश कुमार पर अपमानजनक शब्द कहे जा रहे थे तो उपेंद्र कुशवाहा खड़ा रहा। नीतीश कुमार को शिखंडी और भिखारी कहा गया तो सिर्फ उपेंद्र कुशवाहा खड़ा रहा है। इसी कारण राजद ने शोकॉज नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन


जदयू के कमजोर होने की वजह बताई
कुशवाहा ने कहा कि राजद के लोग कह रहे हैं कि गठबंधन में डील हुआ है। जिन लोगो ने डील किया है, वे बताएं कि क्या डील हुआ है? क्या नीतीश कुमार को हटाना चाहते हैं? इसकी जानकारी देनी चाहिए। जदयू कमजोर होगा तो अति पिछड़ा, दलित, महादलित समाज लोगों के हितों की रक्षा नहीं होगी। जदयू लगातार कमजोर हो रहा है। कर्पूरी के अरमानों के अनुकूल चलने वाली ताकत कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं। मैं हाथ जोड़ कर विनती करता हूं कि मुझे गाली देना है तो दो, लेकिन जदयू को कमजोर नही करो। उन्होंने कहा कि राजद-जदयू का विलय मेरे कारण रुका। मैंने ही इसके लिए आवाज उठाई, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश का बयान सामने आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed