फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha News: Kushwaha's attack on RJD, said- these people want the police to take action against the

Upendra Kushwaha News: JDU के 17 नेता RLJD में शामिल, कुशवाहा बोले- मरणासन्न स्थिति में पहुंची JDU

Tue, 14 Mar 2023 02:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Mar 2023 02:08 PM IST
सार

Bihar: विरासत बचाओ यात्रा के पहले चरण के समापन के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पटना पहुंचे। मंगलवार दोपहर मीडिया से बातचीत करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Upendra Kushwaha News: Kushwaha's attack on RJD, said- these people want the police to take action against the
उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विरासत बचाओ यात्रा के पहले चरण के समापन के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पटना पहुंचे। पटना पहुंचे ही उन्होंने JDU को झटका दे दिया।जदूय के 17 नेताओं को कुशवाहा ने अपनी पार्टी की सदस्यता दिला दी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आपके पार्टी में शामिल होने से दल मजबूत होगा और हम सबलोग मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड अब बिल्कुल मरणासन्न स्थिति में पहुंच चुकी है। इसको इस परिस्थिति में पहुंचाने वाले नीतीश जी के आसपास के दो चार लोग हैं। मैंने तो पार्टी तो छोड़ दी लेकिन पार्टी से ज्यादा मुझे चिंता नीतीश कुमार जी की है। नीतीश कुमार की छवि जिस रूप में हुआ करती थी लेकिन आज उनकी स्थिति कहां पहुंच गई है कि उन्हें देखकर दिल में दया का भाव आता है।  
विज्ञापन


जदयू छोड़कर राष्ट्रीय लोक जनता दल में गया जिले के किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के ही पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष ई. शशिकांत, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. संजय कुमार, मंजेश शर्मा समेत 17 नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर मीडिया से बातचीत करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। लालू परिवार पर ED और CBI की दबिश पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कानून अपना काम करती है। केंद्रीय एजेंसी केवल सबूत के आधार पर कार्रवाई करती है। राजद के लोग चाहते हैं कि पुलिस हत्या के आरोपी और गंभीर अपराध से पहले नेता से पूछकर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी पर कुछ नहीं बोल पा रहे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कुशवाहा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को देख कर मुझे उन पर दया आती है। यह वही मुख्यमंत्री हैं जो यह कहते थे कि मैं चाहे जिस किसी के भी साथ रहूं  लेकिन भ्रष्टाचार के साथ नहीं रह सकता। लेकिन, आज स्थिति यह बन गई है कि उन्हें कुछ भी जवाब देने में नहीं बन रहा है। जब पत्रकार मुख्यमंत्री जी से यह सवाल पूछते हैं कि राबड़ी देवी, लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों के घरों पर ईडी और सीबीआई छापेमारी कर रही है। इस पर आपकी क्या राय है तो बेचारे नीतीश कुमार कुछ नहीं बोल पाते हैं।

मुझे उस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है
कुशवाहा ने आगे कहा कि उनके आसपास दो-चार ऐसे लोग हैं जो उनकी इस दशा के जिम्मेदार हैं। हमें ऐसा लगता है कि कालांतर में कभी इन लोगों का नीतीश कुमार के साथ कोई मतभेद हुआ हो या किसी बात की यह तकलीफ हुई होगी। यह लोग उसी का अब बदला इस रूप में ले रहे हैं। कहा कि वैसे लोगों का नाम लेकर मैं अपनी जिह्वा गंदा करना नहीं चाहता क्योंकि जी भी तो हमारी है मैं उसे गंदा क्यों करूं। मैं आज पार्टी छोड़ चुका हूं मुझे उस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है लेकिन मुझे बार-बार नीतीश जी का ख्याल आता है और मुझे इन पर बहुत दया आती है।

भ्रष्टाचार को लेकर ही इन्होंने गठबंधन छोड़ा
2015 में जिस गठबंधन के साथ सरकार चला रहे थे। उसमें भ्रष्टाचार को लेकर ही इन्होंने गठबंधन छोड़ा। नीतीश कुमार हमेशा करप्शन को लेकर बड़े-बड़े निर्णय लेते रहे हैं। जीरो टॉलरेंस की बात करते रहे हैं लेकिन आज इस मामले में जो उनकी स्थिति बन गई है। एक तरह से उनके पूरे जीवन की राजनीतिक कमाई थी, उन दो-चार लोगों की वजह से दांव पर लगा दिए। अब जिस गठबंधन में हैं और जिस पार्टी को जिस आदमी को अपना सब कुछ तो सौंपना चाहते हैं। उनकी जो स्थिति है भ्रष्टाचार के मामले में जब पत्रकारों ने उनके बारे में नीतीश कुमार से पूछा छापेमारी जो हो रही है। उस पर आपकी क्या टिप्पणी है तो नीतीश कुमार जी कुछ भी इस मामले पर बोल नहीं पाए। नीतीश कुमार जी का ऐसे विषयों पर चुप रहना कुछ नहीं बोलना या ऐसी बातें कह कर निकल जाना जिसका मतलब न तो हाँ होता है और ना ही ना. ऐसी दयनीय स्थिति नीतीश कुमार की कल्पना बैंक में भी नहीं सोचा जा सकता था उनकी ऐसी स्थिति होगी.


15 मार्च से दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत
पहले चरण की यात्रा के समापन के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। 15 मार्च से 20 मार्च के दरम्यान 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' पर निकल रहे हैं। आइए जानते हैं कब कहां होने वाली है कुशवाहा की यात्रा....
  • 15 मार्च- लाल सिंह त्यागी स्मारक, एकंगरसराय, नालंदा
  • 15 मार्च- गुरु सहाय लाल स्मारक, बिहार शरीफ, नालंदा
  • 15 मार्च- डॉ. श्री कृष्ण सिंह स्मारक, बरबीघा, शेखपुरा
  • 16 मार्च- वीर शहीद तिलकामांझी स्मारक, भागलपुर
  • 17 मार्च- जेपी आश्रम- शेखोदौरा, नवादा
  • 17 मार्च- पर्वतपुरुष दशरथ मांझी स्मारक, गहलौड़ घाटी गया
  • 18 मार्च- डॉ. अब्दुल कयूम अंसारी स्मृति कार्यक्रम, डेहरी ओन सोन, रोहतास
  • 18 मार्च - शहीद निशांत सिंह स्मारक, सासाराम, रोहतास
  • 19 मार्च- बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक, जगदीशपुर, भोजपुर
  • 19 मार्च- बाबू जगजीवन राम स्मारक, चंदवारा, भोजपुर
  • 20 मार्च- शहीद जगदेव प्रसाद जी स्मारक, कुर्था, अरवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed