फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   upendra kushwaha met bihar cm nitish kumar, rjd taunt

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की जदयू में जाने की अटकलें तेज, राजद ने साधा निशाना

Sat, 05 Dec 2020 08:01 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Dec 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
upendra kushwaha met bihar cm nitish kumar, rjd taunt
सीएम नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : social media

विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर प्रदेश में राजनीतिक हलचल है। दरअसल, आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की जदयू में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। अटकलें तब से और तेज हो गईं, जब उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। खबरों के मुताबिक, जदयू में आरएलएसपी का विलय भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन


अब उपेंद्र कुशवाहा भी आरएसएस की शरण में जा रहे हैं
उधर, उपेंद्र कुशवाहा के जदयू में जाने की खबरों पर राजद ने निशाना साधा है। विधायक सतीश कुमार ने कहा है कि अब उपेंद्र कुशवाहा के आरोप खत्म हो गए। उपेंद्र कुशवाहा बिहार सरकार पर आरोप लगा रहे थे। अब उन आरोपों पर क्या कहेंगे? उपेंद्र कुशवाहा अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा कर रहे हैं। अब उपेंद्र कुशवाहा भी आरएसएस की शरण में जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए उपेंद्र कुशवाहा ऐसा कर रहे हैं
वहीं, राजद विधायक चेतन आनंद ने कहा है कि ये उनका अपना और निजी मामला है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए उपेंद्र कुशवाहा ऐसा कर रहे हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को सफलता नहीं मिली थी और उनकी पार्टी पूरी तरह धराशायी हो गई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान उपेंद्र कुशवाहा अपने गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरा बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed