फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   UP woman raped by a SHO in Bihar; Held hostage in the house for eight days, now absconding

Crime News: यूपी की महिला से बिहार में एक SHO ने किया रेप; आठ दिन तक आवास में बंधक बनाए रखा, अब फरार

Wed, 24 May 2023 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 May 2023 07:57 PM IST
सार

Bihar News : किशनगंज एसपी इनामुल हक मैग्नू ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। उसमें मामला सत्य पाया गया है। उसके बाद थानाध्यक्ष और मुखिया प्रतिनिधि के खिलाफ संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष को निलंबित भी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP woman raped by a SHO in Bihar; Held hostage in the house for eight days, now absconding
आरोपी एसएचओ नीरज कुमार निराला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज जिले से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां एक तरफ प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहता है। वहीं, दूसरी तरफ किशनगंज में प्रशासन ने बल के दम पर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों पहले यूपी निवासी एक महिला अपने पति को खोजने के लिए टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी। उसके बाद थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने उसे अपने आवास पर कुल आठ दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव के साथ मिलकर महिला से आठ दिनों तक दुष्कर्म किया। साथ ही महिला के पति से रंगदारी के तौर पर दो लाख रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन


उक्त घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला एसपी अनामुल हक मैग्नू के पास पहुंची। फिर आपबीती की जानकारी देते हुए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उसके बाद एसपी ने एसआईटी की टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त घटना की पुष्टि करते हुए किशनगंज एसपी इनामुल हक मैग्नू ने बताया कि महिला के आवेदन देने के बाद मामले की जांच की गई। उसमें मामला सत्य पाया गया है। उसके बाद टेढ़ागाछ थाना में थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और मुखिया मनोज यादव के खिलाफ भादंवि की धारा 343, 376b, 384, 385 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला को निलंबित भी कर दिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed