फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   UP Mein Ka Ba... Fame Singer Neha Singh Rathore marries Himanshu of Uttar Pradesh

Neha Singh Rathore : 'बिहार और यूपी में का बा' गाने वाली नेहा सिंह राठौर बनीं अंबेडकरनगर की बहू, जानिए कौन है दूल्हा

Thu, 23 Jun 2022 09:02 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/पटना Published by: अजय सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 09:02 AM IST
सार

चुनाव के दौरान नेहा के गीत बिहार में का बा व यूपी में का बा खूब सुर्खियों में रहा। जन-जन की जुबान पर सरकार से सवाल करने का यह अंदाज खूब चर्चा में रहा।

विज्ञापन
UP Mein Ka Ba... Fame Singer Neha Singh Rathore marries Himanshu of Uttar Pradesh
Neha Singh Rathore - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने विशेष अंदाज में गानों के जरिए उत्तर प्रदेश व बिहार विधानसभा के चुनाव में शासन प्रशासन पर सवाल उठाने वाली लोक गायिका नेहा राठौर गत मंगलवार को सात फेरों के बंधन में बंध गईं। यूपी के अंबेडकरनगर जिले के भीटी तहसील क्षेत्र निवासी हिमांशू सिंह के साथ उन्होंने लखनऊ में अपनी शादी की रस्मों को पूरा किया। शादी काफी सादगी के साथ संपन्न हुई। इसके साथ ही लोक गायिका नेहा अब यूपी की बहू बन गई हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार व यूपी के विधानसभा चुनाव में अपने गानों के जरिए शासन-प्रशासन पर सवाल खड़ी करने वाली नेहा सिंह राठौर काफी तेजी से लोकप्रिय हुई हैं। चुनाव के दौरान नेहा के गीत बिहार में का बा व यूपी में का बा खूब सुर्खियों में रहा। जन-जन की जुबान पर सरकार से सवाल करने का यह अंदाज खूब चर्चा में रहा।
विज्ञापन


चुनाव के समय ही यह खबर सामने आयी थी कि नेहा जल्द ही अंबेडकरनगर जिले की बहू बन सकती हैं। अन्य रस्में तो पहले ही संपन्न करा ली गई थीं, लेकिन अब एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने जिले के भीटी तहसील क्षेत्र निवासी हिमांशू सिंह के साथ लखनऊ में सात फेरे लिए। हिमांशू स्वतंत्र लेखक व दृष्टि कोचिंग पत्रिका के उपसंपादक हैं। हिमांशू के पिता ने अकबरपुर में घर बनवा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed