फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   UP Assembly Elections 2022: Former CM Lalu gets ready, meets Sharad Pawar, Ram Gopal and Akhilesh in Delhi

बिहार: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 पर पूर्व सीएम लालू की नजर, शरद पवार ने की मुलाकात

Thu, 29 Jul 2021 09:24 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Jul 2021 09:24 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटे लालू प्रसाद
  • चारों नेताओं के बीच काफी देर तक राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा
  • राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने राजनीतिक गतिविधियां की और तेज

विज्ञापन
UP Assembly Elections 2022: Former CM Lalu gets ready, meets Sharad Pawar, Ram Gopal and Akhilesh in Delhi
पूर्व सीएम लालू यादव ने शरद पवार, रामगोपाल और अखिलेश से दिल्ली में की मुलाकात - फोटो : twitter

विस्तार

आगामी वर्ष में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के लिए बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मुलाकात की। यह मुलाकात मीसा भारती के सरकारी आवास पर हुई। इस मुलाकात में समाजवादी नेता रामगोपाल यादव एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 

जमानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने राजनीतिक गतिविधियां और तेज कर दी हैं। चारों वरिष्ठ नेताओं के बीच में हुई मुलाकात की जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि एक दिन पहले राकांपा की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई थी। इस मुलाकात को चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


इस मुलाकात की तस्वीर मीसा भारती ने खुद ट्वीट की है। तस्वीर में मीसा भी दिख रही हैं। मुलाकात के बारे में उन्होंने बताया है कि शरद पवार राजद प्रमुख के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2022 में होने हैं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 को विधानसभा चुनाव होना है। अभी प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों पार्टियों ने हाथ मिला लिया है। राकांपा का कहना है कि यूपी का हाल काफी बुरा है।


उन्होंने योगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य की बेहतरी के लिए काम नहीं कर रही है। जनता सरकार से परेशान है। पार्टी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में एनसीपी को युवाओं, किसानों और महिलाओं की आवाज उठानी होगी।


वहीं राकांपा का कहना है कि यूपी में भाजपा सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। अभी राजद सुप्रीमो अपनी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारतीय के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं। इसके साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद चुनावी रणनीतियों के लिए और भी अधिक सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed