फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Unknown miscreants beat an elderly farmer to death with a wooden plank in Motihari

Motihari: बुजुर्ग किसान को अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 11 Mar 2023 09:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Mar 2023 09:44 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में एक बुजुर्ग किसान की अज्ञात बदमाशों ने लकड़ी की तख्ती से पीट-पीट हत्या कर दी। पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं, मृतक की पत्नी का कहना है कि उनका तो कोई दुश्मन भी नहीं है, फिर किसने हत्या की है।

विज्ञापन
Unknown miscreants beat an elderly farmer to death with a wooden plank in Motihari
घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में एक बुजुर्ग किसान की अज्ञात बदमाशों ने लकड़ी की तख्ती से पीट-पीट कर मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी मधुबन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना शनिवार की सुबह मधुबन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पंचायत के वार्ड 11 दुबहा गांव में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 65 साल का बुजुर्ग किसान कृष्ण नंदन सिंह मधुबन थाना क्षेत्र के दुबहा गांव का निवासी था। वह अपने घर से कुछ दूर बथान पर पिछले दस साल से सोया करता था। रोज की तरह वह बीती रात करीब आठ बजे घर से खाना खा कर बथान पर सोने साइकिल से चला गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो देखा की मिथिलेश सिंह के इकरी के खेत में कृष्ण नंदन सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। फिर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी मधुबन पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी’
मृतक कृष्ण नंदन सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी ने बताया कि पिछले 10 साल से मेरे पति घर से 200 मीटर की दूरी पर बथान पर ही रहते थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर वापस चले गए। सुबह ग्रामीणों से पता चला कि उनकी हत्या कर दी गई है। हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर किसने हत्या की है। यह समझ नहीं आ रहा है। घर पर बुजुर्ग किसान, उसकी तीन बहू और पत्नी ही रहती थी।


‘जल्द ही हत्या कांड का खुलासा कर लेंगे’
हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पकड़ीदयाल सुनील कुमार सिंह, मधुबन सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने घटना स्थल की जांच की। वहां उन्हें लकड़ी की एक तख्ती मिली जिसमें खून लगा हुआ था। एसडीपीओ ने कहा कि कुछ सुराग हाथ लगा है। उसके आधार पर जल्द ही हत्या कांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed