क्या कांग्रेस बिहार चुनाव के लिए अनुच्छेद 370 को घोषणा पत्र में शामिल कर सकती है: जावड़ेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर निशाना साधा है। जावड़ेकर ने कहा कि चिदंबरम कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने का फैसला गलत था। हम उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या कांग्रेस ये बिहार चुनाव के घोषणा पत्र में इस शामिल कर सकती है? उनको मालूम है कि अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले का देश की जनता स्वागत किया था। जावड़ेकर ने आगे कहा कि राहुल गांधी भी पाकिस्तान की प्रशंसा करते हैं, किसी भी विषय पर पाकिस्तान की प्रशंसा करना, चीन की प्रशंसा करना इनको अच्छा लगता है। यही कांग्रेस पार्टी का दृष्टिकोण है।
Congress leader Rahul Gandhi too, in his speeches, praises Pakistan. Be it any topic, he likes to appreciate Pakistan & China. This is the point of view of Congress party: Union Minister Prakash Javadekar https://t.co/HVFdT0UPTG
— ANI (@ANI) October 17, 2020विज्ञापन
जावड़ेकर से पहले भाजपा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर जबरदस्त पलटवार किया था। नड्डा ने ट्वीट कर कहा था, 'चूंकि कांग्रेस के पास बात करने के लिए कोई सुशासन का एजेंडा नहीं है, इसलिए वे बिहार चुनाव से पहले अपने डिवाइड इंडिया की गंदी चाल पर वापस आ गए। राहुल गांधी ने पाकिस्तान की प्रशंसा की और चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि आर्टिकल 370 बहाल हो! शर्मनाक!'
बता दें कि शनिवार को महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी ने कहा, आज बहुत ही खास दिन है। हम 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे। यदि जनता मौका देती है तो पहली कैबिनेट में पहले दस्तखत नौकरियों को लेकर करेंगे। तेजस्वी ने यह भी कहा कि अगर वो सत्ता में आए तो केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए कृषि कानूनों को राज्य में लागू नहीं होने देंगे।
वहीं, उन्होंने कहा कि कलश स्थापना के साथ हमने संकल्प लिया। हमारा प्रण 'संकल्प बदलाव का' है। समान काम करने वालों को समान वेतन देंगे। हम पलायन को रोकेंगे। एयरपोर्ट से लेकर वर्ल्ड क्लास सुविधा देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हम बिजली की हर समस्या को दूर करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। इस मौके पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिन्ह गोहिल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।