फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister of State for Home Nityanand Rai reviewed the preparations for Vikas Bharat Sankalp Yatra Rath

Bihar News: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बोले- जब तक यह सरकार रहेगी देश और समाज के हर तबके का विकास करेगा

Wed, 29 Nov 2023 05:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Nov 2023 05:46 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। कहा कि लोगों को विश्वास दिलाना है कि जब तक यह सरकार रहेगी देश विकास करेगा और समाज के हर तबके का विकास सुनिश्चित होता रहेगा।

विज्ञापन
Union Minister of State for Home Nityanand Rai reviewed the preparations for Vikas Bharat Sankalp Yatra Rath
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सभी 38 जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ की तैयारी एवं सुचारू परिचालन को लेकर पटना में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। कहा कि लोगों को विश्वास दिलाना है कि जब तक यह सरकार रहेगी देश विकास करेगा और समाज के हर तबके का विकास सुनिश्चित होता रहेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बोले- सरकारी योजना का लाभ हर तबके और वर्ग के बीच पहुंचे
उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत- प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार के साथ मिलकर इसे सार्थक दिशा देने की बात कही ताकि सरकारी योजना का लाभ हर तबके और वर्ग के बीच पहुंच सके।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देना है
उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ के माध्यम से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार (15 नवम्बर 2023) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी, झारखंड से की गयी थी। इसी कड़ी में बिहार के कैमूर में आईईसी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया था। इसी कड़ी में बिहार के शेष जिलों में 30 नवंबर को रथ रवानगी सुनिश्चित की गई है। इस बैठक में विपिन कुमार, अतिरिक्त सचिव, एमओई, भारत सरकार (बिहार के लिए राज्य प्रभारी), एस के मालवीय, अपर महानिदेशक, पीआईबी, पटना सहित एफसीआई, नाबार्ड, एसबीआई, पेट्रोलियम और पोस्टल आदि विभागों के राज्य प्रमुखों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed