फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister Giriraj Singh attacked Congress President Mallikarjun Kharge PM Modi

Bihar News: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का PM मोदी पर हमला, गिरिराज सिंह ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस भ्रम न फैलाए

Sat, 06 Jan 2024 04:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Jan 2024 04:33 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मणिपुर जाकर पॉलिटिकल टूरिज्म करने का काम किया। मणिपुर के समस्या का समाधान पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। कांग्रेस भ्रम न फैलाए।

विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh attacked Congress President Mallikarjun Kharge PM Modi
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर किए कटाक्ष पर भड़क केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा- कांग्रेस और खरगे ने देश में भ्रम फैलाने के सिवा कुछ काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर जाकर उन्होंने पॉलिटिकल टूरिज्म करने का काम किया। मणिपुर के समस्या का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में 6 साल तक मणिपुर जलता रहा, हमने उस पर कंट्रोल करने का काम किया है। कांग्रेस भ्रम न फैलाए।  दरअसल, केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान आईओसी गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं ।   

विज्ञापन


सरकार नाम की कोई चीज नहीं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर भी निशाना साध। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यह संघीय ढाचा तोड़ने वाली सरकार है। ममता बनर्जी की सरकार किंग जॉन की सरकार है जो इसका विरोध करेगा उसकी हत्या करा देंगे, माथा फोड़ देंगे और कानून हाथ में लेंगे। 
विज्ञापन


खरगे ने पीएम मोदी पर बोला था हमला
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बयानबाजी की। खरगे ने कहा- ये सरकार तानाशाही की तरफ जा रही है। खरगे ने मणिपुर हालात पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी कभी समंदर किनारे, कभी केरल में और कभी जहां मंदिर निर्माण हो रहा है वहां जाकर तस्वीरें खिंचा रहे हैं। लेकिन, ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जा रहे, क्या वो देश का हिस्सा नहीं? इसे लेकर ही गिरराज सिंह ने उन पर पलटवार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed