{"_id":"641d98f3e923588a180ee157","slug":"unidentified-people-strangled-a-young-man-to-death-with-a-rope-due-to-illegal-relationship-in-jamui-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamui Crime News: अवैध संबंध को लेकर युवक की रस्सी से गला दबाकर हत्या, गांव के बगीचे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamui Crime News: अवैध संबंध को लेकर युवक की रस्सी से गला दबाकर हत्या, गांव के बगीचे में मिला शव
Fri, 24 Mar 2023 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 24 Mar 2023 06:05 PM IST
सार
जमुई में अवैध संबंधों को लेकर शुक्रवार को एक युवक की अज्ञात लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक का शव गांव के बगीचे से बरामद किया है। मृतक के भाई ने अवैध संबंध में लिप्त महिला पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लछुआड़ थाना, जमुई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई में अवैध संबंधों को लेकर एक युवक की अज्ञात लोगों ने रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव पुलिस ने शुक्रवार को गांव के बगीचे से बरामद किया। मृतक युवक की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया कोड़ासी गांव निवासी विपिन कोड़ा (25) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई ने बताया कि गुरुवार की रात नौ बजे के करीब विपिन कोड़ा के मोबाइल पर फोन आया। वह बात करते हुए घर के बाहर के निकल गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उसका मोबाइल बंद पाया था।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों ने बगीचे में उसके शव को गले में रस्सी पड़े हुए देखा, फिर उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद लछुआड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही वह मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि उसके पड़ोस की ही महिला रुबिया देवी से अवैध संबंध थे। उसने आशंका जताई कि रुबिया ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, युवक की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।