{"_id":"6421cb07efae8b81110070fe","slug":"uncontrolled-pickup-van-overturned-on-the-roadside-in-begusarai-injured-more-than-a-dozen-passengers-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दर्जनभर से ज्यादा सवारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दर्जनभर से ज्यादा सवारी घायल
Mon, 27 Mar 2023 10:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:27 PM IST
सार
बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। इस हादसे में उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में अनियंत्रित होकर पिकअप वैन सड़क किनारे अचानक पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग सिमरिया में गंगा स्नान कर पिकअप वैन पर सवार होकर समस्तीपुर अपने घर लौट रहे थे। अचानक भगवानपुर के पास पिकअप वैन पलट गई। उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में किसी तरह सभी घायलों को वहां से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल भगवानपुर थाना पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
विज्ञापन