{"_id":"643fa2ad660d3936250157c8","slug":"uncle-nephew-shot-over-old-dispute-in-nalanda-police-engaged-in-search-of-accused-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में पुराने विवाद को लेकर चाचा-भतीजे पर दागीं गोलियां, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में पुराने विवाद को लेकर चाचा-भतीजे पर दागीं गोलियां, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Wed, 19 Apr 2023 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:43 PM IST
सार
घायल वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व में गांव के ही दो लोगों से ताड़ी पीने को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार की देर रात इसी खुन्नस में उसके भतीजे पर छेड़खानी का आरोप लगा। फिर बदमाशों ने घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी की घटना में वह खुद और उसका भतीजा घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के सिंगथु गांव में पुराने विवाद को लेकर बीती रात चाचा-भतीजे को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से सिंगथु गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी और उसका भतीजा मनोज चौधरी घायल हो गए। वीरेंद्र चौधरी के दाहिने हाथ में, जबकि मनोज चौधरी के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व में गांव के ही दो लोगों से ताड़ी पीने को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार की देर रात इसी खुन्नस में उसके भतीजे पर छेड़खानी का आरोप लगा। फिर बदमाशों ने घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी की घटना में वह खुद और उसका भतीजा घायल हो गए।
विज्ञापन
मानपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अभी तक पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी, तब तक बदमाश गांव छोड़ फरार हो गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन