फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths tried to misbehave with an eight year old child by luring him with chocolate in Bettiah; FIR lodged

Bihar News: दो युवकों ने चॉकलेट का लालच देकर आठ साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार का किया प्रयास; एफआईआर दर्ज

Mon, 14 Aug 2023 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Aug 2023 05:29 PM IST
सार

Bihar: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में चॉकलेट का लालच देकर एक बच्चे से कुकर्म करने की कोशिश की गई। इस मामले में पीड़ित पिता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू की गई है।

विज्ञापन
Two youths tried to misbehave with an eight year old child by luring him with chocolate in Bettiah; FIR lodged
अस्पताल में इलाजरत पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में चॉकलेट का लालच देकर एक आठ साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश करने का मामला सामने आया है। वहीं, पीड़ित के पिता के आवेदन पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वहीं, बच्चे का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया में चल रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्चे के पिता ने मझौलिया थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया कि गांव के ही दो युवक रूपक सिंह और राधेश्याम ठाकुर ने उसके बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर फुसलाया था। फिर गलत नीयत से उसे जमीन पर गिरा कर अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश की। लेकिन दोनों का प्रयास विफल रहा। बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर जब हम वहां पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने धारदार हथियार से मेरे बच्चे की गर्दन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मझौलिया अभय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्चे के पिता के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed