फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths died after falling from the general bogie of Vaishali Express in Samastipur

Samastipur: ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत, गेट पर बैठकर सफर कर रहे युवक को बचाने में गई दूसरे की जान

Thu, 20 Jul 2023 05:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Jul 2023 05:32 PM IST
सार

ट्रेन के गेट पर बैठ कर सफर करने के कारण ये हादसा हुआ। झटका लगने के कारण युवक ट्रेन से गिर गया। उसको बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी गिर गया।

विज्ञापन
Two youths died after falling from the general bogie of Vaishali Express in Samastipur
ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत। - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर बरौनी रेलखंड पर नाजिर गंज स्टेशन के पास सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से दो युवक गिर गए। दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक में से एक की पहचान सहरसा जिले के बथनाही गांव के विजय शर्मा का पुत्र भवेश कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से सहरसा से नई दिल्ली का टिकट मिला है। वहीं दूसरे युवक की पहचान नहीं की गई है। हालांकि उसके पास एक आधार कार्ड और बैंक पासबुक मिला है। जिस पर नाम प्रिंस कुमार शर्मा लिखा हुआ है। पिता का नाम शंकर शर्मा पुरुषोत्तमपुर सारण दर्ज है। बैंक पासबुक और आधार एक होने पर माना जा रहा है कि मृतक युवक यही है ,लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान नाजिर गंज स्टेशन के पास दोनों युवक बाईं लाइन की ओर गिर गए। सहरसा निवासी मृतक भावेश कुमार के साथ चलने वाले राजन कुमार ने बताया कि भवेश बोगी में यह कह कर निकला था कि वह पेशाब करने के लिए जा रहा है। इसी दौरान हल्ला हुआ कि दो युवक गिर गए। ट्रेन रुकने के बाद वे लोग देखने गए तो देखा की भवेश गिरा हुआ है और उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीम
दुर्घटना की सूचना पर दलसिंह सराय स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि छानबीन के बाद वह लौट गई माना जा रहा कि इस मामले में समस्तीपुर जीआरपी की पुलिस कार्रवाई करेगी। अभी शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना कैसे हुई है यह नहीं हो पाया है अस्पष्ट
दोनों युवक ट्रेन की बोगी से कैसे गिरे हैं, इसको लेकर अब तक संशय की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों जनरल बोगी में सवार थे। जनरल बोगी में भीड़ अधिक थी। संभव है कि भीड़ के कारण झटका लगने से दोनों ट्रेन के नीचे गिर गए। वैसे आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है कि दोनों युवक अलग-अलग के रहने वाले हैं। 


जीआरपी थानाध्यक्ष ने क्या कहा
जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गेट पर बैठ कर सफर करने के कारण ये हादसा हुआ। युवक झटका लगने के कारण गिरा है। उसको बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी गिर गया है। दोनों की मौत हो गई। मृतक में एक सहरसा और दूसरा सारण जिला का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed