फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two teenage girls died after boat capsized

Bihar News: सरैया मन पार कर रही नाव पलटी, हादसे में दो किशोरी की डूबने से मौत, तीन लोगों ने तैर कर बचाई जान

Thu, 29 Feb 2024 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Feb 2024 06:06 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया में सरैया मन पार कर रही एक नाव पलट गई। वहीं इस हादसे में दो किशोरी की डूबने से मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है। घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सरैया मन की है। वहीं मृत किशोरी की पहचान ढरहरवा गांव निवासी छोटेलाल मुखिया के पुत्री खुशबू कुमारी (15) तथा शंभू चौधरी के पुत्री लाल चुन्नी कुमारी (16) के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Two teenage girls died after boat capsized
नाव पलटने से 2 किशोरी डूबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार मृत दोनों किशोरी नाव से मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए सरैया मन पार कर जंगल गई हुई थी। घास काटने के बाद वह अपने घर वापस नाव में सवार होकर लौट रही थी। उस नाव कुल पांच लोग सवार थे। सरैया मन के बीच में आते ही नाव अनियंत्रित हो गई पलट गई। नाव पलटने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और खोजबीन करने के बाद दोनों किशोरियों के शव पानी से बाहर निकाला। इधर, बैरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed