{"_id":"64e3241829983cbae802854c","slug":"two-sides-fiercely-fought-with-sticks-and-sharp-weapons-over-3-decimal-land-dispute-in-jamui-seven-injured-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तीन डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और तेजधार हथियार, दोनों तरफ से सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तीन डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और तेजधार हथियार, दोनों तरफ से सात लोग घायल
Mon, 21 Aug 2023 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:15 PM IST
सार
Bihar Police: घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिए जाने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई के सदर थाना क्षेत्र के डुंडो गांव में रविवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और तेज धार हथियार चले। इस घटना में दोनों तरफ से कुल सात लोग घायल हो गए। उसके बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, घायलों में एक पक्ष से डूंडो गांव निवासी सनोज यादव, मिथिलेश यादव, रंजन कुमार और भरत यादव का शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से जोगिंदर यादव, प्रकाश यादव और मोहन यादव घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सनोज यादव और जोगिंदर यादव के बीच तीन डिसमिल जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हुई है और कोर्ट में भी केस लंबित है। वहीं, इस केस को वापस लेने के लिए रविवार की रात योगेंद्र यादव, प्रकाश यादव सहित अन्य लोगों द्वारा सनोज यादव पर जबरन दबाव बनाया जा रहा था। जब सनोज ने केस वापस लेने से मना कर दिया तो प्रमोद यादव, सुनील यादव, विक्रम यादव सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मिथिलेश, रंजन, भरत सहित चार लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हो गए। उसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिए जाने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन