बिहार के किशनगंज सामूहिक बलात्कार मामले में चार में से दो आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के किशनगंज सामूहिक बलात्कार मामले में आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सूचना के अनुसार किशनगंज पुलिस ने चार बलात्कारियों में से दो को गिरफ्तार किया है। दो अब भी फरार हैं। 4 फरवरी की इस घटना में 6 आरोपियों ने पिता को बंधक बनाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।
Kishanganj gang-rape update: 4 accused have been arrested by police, 2 are still absconding. A man was tied up & his daughter was gang-raped by six men in Kishanganj on February 4. #Bihar
— ANI (@ANI) February 8, 2019विज्ञापन
मामला क्या था
देर रात बिहार के किशनगंज में एक पिता को बांध कर उसके सामने उसी की बेटी से सामूहिक बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया था। छह लोग देर रात पीड़िता के घर पहुंचे थे। पानी पीने के बहाने गेट खुलवाया और पिता के साथ उसे उठा कर जंगल ले गए, जहां पिता को बांधकर उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ गैंगरेप किया।
पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया था। सभी आरोपी गांव के ही हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला सही प्रतीत होने की बात कही है। किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने मीडिया को बताया कि गांववालों ने शुरुआत में पीड़िता और उसके पिता को पंचायत के जरिए मामले को निपटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की मेडिकल जांच कराई गई थी।
पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी
किशनगंज के कोधोबाड़ी थाना क्षेत्र में यह घटना बीते सोमवार की देर रात की है। पीड़िता की उम्र 19 साल है। एसपी ने कहा कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की देर रात पानी पीने के बहाने गांव के ही छह लोगों ने उनके घर का गेट खुलवाया गया था। उसके बाद उन्हें बंधक बनाकर गांव के बाहर ले जाकर उसकी पिटाई की गई और रस्सी से बांधकर उसकी बेटी के साथ एक के बाद एक आरोपियों ने रेप किया। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।