{"_id":"58cba9184f1c1bb66032d021","slug":"two-more-ias-names-appear-in-the-bssc-paper-leak-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार एसएससी पेपर लीक कांड में दो और आईएएस के नाम सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार एसएससी पेपर लीक कांड में दो और आईएएस के नाम सामने आए
ब्यूरो/अमर उजाला,पटना
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
बिहार एसएससी पेपर लीक कांड में बिहार के दो और नौकरशाहों की संलिप्तता की बात सामने आई है। दरअसल आयोग के पूर्व सचिव परमेश्वर राम ने पूछताछ में बिहार के दो आईएएस अधिकारियों के नामों का खुलासा किया है। एसआईटी इन नामों के खुलासे के बाद सकते में है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
एसआईटी का कहना है कि जब तक इस मामले में पुख्ता सबूत नहीं मिलते तब तक अधिकारियों पर एसआईटी हाथ नहीं डालेगी और न ही उनके नाम उजागर करेगी। उधर सूत्रों की मानें तो परमेश्वर ने एएनएम परीक्षा में भी धांधली की बात स्वीकारी है। परमेश्वर के दलाल आनंद शर्मा ने पूछताछ में बताया है कि परमेश्वर नौकरी दिलाने के एवज में पैसे नहीं बल्कि जमीन बतौर नजराना लेते थे।
विज्ञापन
मालूम हो कि बिहार के इस बहुचर्चित स्कैम में आयोग के अध्यक्ष सुधीर कुमार, परमेश्वर राम समेत 32 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।