फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   two member team of election commission will go to Bihar for reviewing election preparations

चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए आज पटना पहुंचेगा चुनाव आयोग का दल

Mon, 14 Sep 2020 08:33 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 14 Sep 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
two member team of election commission will go to Bihar for reviewing election preparations
Election commission - फोटो : social media

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग का दो सदस्यीय दल सोमवार को पटना पहुंचेगा। चुनाव आयोग के इस दल में उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन और उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार होंगे। ये दल चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा।

विज्ञापन



चुनाव आयोग का दल दो दिनों तक बिहार का दौरा करेगा, जिसमें पहले दिन सभी जिलों के डीएम और एसपी, आईजी और डीआईजी के साथ बैठक की जाएगी। इसके अलावा पांच प्रमंडलों सारण, दरभंगा, कोशी, पूर्णिया, मूंगेर के प्रमंडलीय आयुक्तों से भी यह दल मुलाकात करेगा।
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग ने रविवार को इस बैठक की जानकारी देने के लिए सभी संबंधित प्रमंडलीय आयुक्तों, आईजी और डीआईजी को पत्र जारी कर दिया था। रविवार को निर्वाचन विभाग में भी काफी चहल-पहल रही, सभी अधिकारी सुबह से ही बैठकों की तैयारियों में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को आयोग का दल पहले पटना पहुंचेगा और इसके बाद मुजफ्फरपुर का रुख करेगा। यहां 12 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और एसपी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद सोमवार को ही यह दल पटना वापस लौटेगा और सात जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed