फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two laborers killed, 8 seriously injured due to tractor overturning in Kishanganj, mourning in the area

Bihar: किशनगंज में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, 8 गंभीर घायल, इलाके में छाया मातम

Mon, 24 Apr 2023 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Apr 2023 07:57 PM IST
सार

पिछला पंचायत के मुखिया मोहम्मद महफूज आलम ने बताया कि दर्जनभर से अधिक मजदूर गांव के पास महानंदा नदी पर मक्के के खेत में फसल काटने जा रहे थे। लेकिन ट्रैक्टर नदी क्रॉस करते समय मोड़ पर पलट गया। इस हादसे में दो लोग की मौत हो गई है। इसके अलावा इस घटना में आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Two laborers killed, 8 seriously injured due to tractor overturning in Kishanganj, mourning in the area
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज में फिर एक बार तेज रफ्तार ने कहर ढाया है। सोमवार को हुए हादसे में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। साथ ही आठ अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत के मोहम्मदपुर गांव के पास सोमवार दोपहर को करीब 20 मजदूरों से भरा ट्रैक्टर मकई लोड करने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। साथ ही लोगों ने हादसे की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। इसके बाद घायल मजदूरों को सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृत दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिय।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों मृत युवकों की पहचान अभिजीत बर्मन (20) और राहुल सिंह (21) पिछला पंचायत निवासी के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।


पिछला पंचायत के मुखिया मोहम्मद महफूज आलम ने बताया कि दर्जनभर से अधिक मजदूर गांव के पास महानंदा नदी पर मक्के के खेत में फसल काटने जा रहे थे। लेकिन ट्रैक्टर नदी क्रॉस करते समय मोड़ पर पलट गया। इस हादसे में दो लोग की मौत हो गई है। इसके अलावा इस घटना में आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

tractor overturned Kishanganj
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed