{"_id":"33b85aa394a28666d3575b0842bb1527","slug":"two-independent-mps-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के दो निर्दलीय सांसद भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के दो निर्दलीय सांसद भाजपा में शामिल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को बिहार से सुखद समाचार मिला है। राज्य के दो निर्दलीय सांसदों पुतुल कुमारी और ओमप्रकाश यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
जदयू के साथ 17 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद से भाजपा लगातार राज्य में खुद को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी ने इन दोनों सांसदों का स्वागत करते हुए निकट भविष्य में बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के भी कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का संकेत दिया है।
विज्ञापन
दोनों सांसदों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग कांग्रेस से नाराज हैं और यूपीए सरकार को हर हाल में बदलना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस की ओर से हर तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुईं बांका की निर्दलीय सांसद पुतुल कुमारी पूर्व विदेश राज्यमंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की पत्नी हैं। बीते लोकसभा चुनाव में जदयू-भाजपा गठबंधन ने इनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था।
वहीं सिवान के निर्दलीय सांसद ओमप्रकाश यादव ने राज्य के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी को हराया था। राजद के यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की पुरजोर कोशिश कर रही भाजपा ओमप्रकाश के साथ आने से जोश में है।
उधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि जल्दी ही उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार के कुछ और सांसद और नेता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लगभग आधा दर्जन सांसदों ने पाला बदलने की इच्छा जाहिर की है, जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है।