फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two criminals riding a bike escaped after shooting a gold businessman in Vaishali

Bihar: वैशाली में नहीं रुक रहा स्वर्ण व्यवसायियों पर हमला और लूटपाट; फिर एक सेठ को गोली मारकर फरार हुए अपराधी

Mon, 11 Sep 2023 02:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Sep 2023 02:06 PM IST
सार

Bihar Crime: SDPO सदर ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के सुकनाएन मंदिर के पास स्वर्ण व्यवसायी को पैर में गोली मारकर घायल किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two criminals riding a bike escaped after shooting a gold businessman in Vaishali
अस्पताल में भर्ती घायल स्वर्ण व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में सुकनाएन मंदिर के पास बाइक सवार दो अपराधी स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के वक्त स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायल स्वर्ण व्यवसायी की पहचान बबलू कुमार के रूप में हुई है। वह गुदरी से दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सुकनाएन मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गाड़ी रोक दी। फिर पैर में गोली मार दी और गाड़ी से चाबी निकाल ली। उसके बाद झोला और टिफिन लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


वैशाली में पहले भी हुई स्वर्ण व्यवसायी की हत्या और लूटपाट
हाजीपुर शहर में 22 जुलाई को नगर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की जाने की घटना से हड़कंप मच गया था। तब दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने दिवंगत सुरेश प्रसाद गुप्ता के बेटे सुनील कुमार को नगर थाना क्षेत्र के मरई चौक पर दुकान पर चढ़कर गोली मार दी थी। यह घटना तब हुई जब स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकान को बंद कर रहे थे। उसके बाद बाइक सवार बदमाश गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हाजीपुर में 22 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद बागमुसा दुर्गा मंदिर के पास ज्वेलरी और रुपयों की लूटपाट के दौरान गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी कन्हैया सोनी की हत्या की गई थी।

वैशाली के महुआ में दो जून को दिनदहाड़े करोड़ों की हुई थी लूट दिनदहाड़े लगभग एक बजे महुआ बाजार के पातेपुर रोड पर छह से ज्यादा अपराधी दुकान के अंदर घुसे। फिर एक घंटे तक दुकानदार गोपाल साह और उसके कर्मचारियों को बंधक बनाकर श्री कृष्णा ज्वेलर्स में लूटपाट की थी। उस घटना की भनक आसपास के दुकानदारों को भी नहीं लगी थी। जब अपराधी पूरी दुकान का सोना-चांदी और कैश लूट कर फरार हो गए थे। तब आसपास के दुकानदारों को वारदात का पता लगा था।


SDPO सदर ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के सुकनाएन मंदिर के पास स्वर्ण व्यवसायी को पैर में गोली मारकर घायल किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed