फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two Chinese who illegally entered India , arrested in Bihar Sitamarhi

Bihar: भारत में अवैध तरीके से घुसे दो चीनी नागरिक बिहार में गिरफ्तार, 15 दिन तक नोएडा में रहे; किसी को नहीं लगी भनक 

Mon, 13 Jun 2022 09:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Jun 2022 09:02 AM IST
सार

दोनों चीनी नागरिक करीब 15 दिन तक नोएडा में रहे। कई जगहों पर घूमते रहे, लेकिन इसके बाद भी दोनों की खबर न तो पुलिस को लगी और न ही सुरक्षा एजेंसियों को। उनके पास से नेपाली पासपोर्ट, तीन एटीएम कार्ड, सिगरेट व अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Two Chinese who illegally entered India , arrested in Bihar Sitamarhi
चीनी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध तरीके से घुसे दो चीनी नागरिकों को सीमा सशस्त्र बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बिहार के सीतामढ़ी जिले से हुई, जिसके बाद उन्हें बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया, दोनों चीनी नागरिक भारतीय सीमा में करीब 300 मीटर अंदर दिखाई दिए थे। उनसे पूछताछ की गई। दोनों के पास भारतीय वीजा नहीं मिला, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान 30 वर्षीय लू लैंग और 32 साल के यू हेलेंग के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


साईकिल से नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे 
पूछताछ के दौरान चीनी नागरिकों ने बताया, वे चीन से थाईलैंड पहुंचे थे। इसके बाद नेपाल के काठमांडू पहुंचे। यहां से साईकिल पर सवार होकर वे नेपाल बॉर्डर पर आ गए और 24 मई को दोनों अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुस आए। इसके बाद दोनों ने एक कार रेंट पर ली और वहां से नोएडा में रहने वाले कैरी नाम के दोस्त के पास पहुंच गए। 
विज्ञापन


15 दिन तक नोएडा रहे, पुलिस पता नहीं 
दोनों चीनी नागरिक करीब 15 दिन तक नोएडा में रहे। कई जगहों पर घूमते रहे, लेकिन इसके बाद भी दोनों की खबर न तो पुलिस को लगी और न ही सुरक्षा एजेंसियों को। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि शनिवार को उन्होंने दोबारा एक कार रेंट पर ली और नेपाल बॉर्डर पहुंच गए। यहां से वे पैदल ही बॉर्डर पार करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, एसएसबी ने दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने भी शुरू की जांच 
मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बिहार पुलिस के साथ ही साथ नोएडा पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। चीनी नागरिक 15 दिन तक नोएडा में किस-किस से मिले और कहां ठहरे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, संदिग्धों के पास से नेपाली पासपोर्ट, तीन एटीएम कार्ड, सिगरेट व अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed