फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Kumar Modi Twitter: Lalu Prasad Yadav twitter removed tweet of sushil kumar modi which allegedly share lalu yadav personal number

ट्विटर ने सुशील कुमार मोदी का हटाया ट्वीट, लालू प्रसाद यादव का नंबर किया था सार्वजनिक

Thu, 26 Nov 2020 09:51 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 26 Nov 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Sushil Kumar Modi Twitter: Lalu Prasad Yadav twitter removed tweet of sushil kumar modi which allegedly share lalu yadav personal number
ट्विटर ने हटाया सुशील मोदी का ट्वीट - फोटो : ANI

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर भाजपा विधायक को लालच देने का आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा नेता मोदी ने एक ट्वीट में लालू प्रसाद यादव का नंबर शेयर किया था, जिसे ट्विटर ने हटा दिया है। ट्विटर के मुताबिक, इस ट्वीट में नंबर सार्वजनिक कर नियमों का उल्लंघन किया गया है, इसलिए इसे हटा दिया गया है।

विज्ञापन



बता दें कि मोदी ने आरोप लगाया था कि इस नंबर से राजद प्रमुख जेल से फोन कर रहे हैं और एनडीए के विधायकों को लालू यादव लालच दे रहे हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से पहले सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को ये आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने वापस उस नंबर को मिलाया तो लालू प्रसाद यादव ने फोन उठाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भी सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक कथित ऑडियो जारी किया था। ट्वीट में सुशील मोदी ने दावा किया था कि लालू प्रसाद यादव ने विधायक को स्पीकर के चुनाव से पीछे हटने की सलाह दी और उनका समर्थन करने को कहा।


वहीं भाजपा विधायक लल्लन पासवान ने दावा किया है कि उऩके पास लालू यादव का फोन आया था। हालांकि राजद ने इस दावे को गलत बताया है। बता दें कि वो ट्वीट अभी भी ट्विटर से हटाया नहीं गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed