{"_id":"5d60fd5b8ebc3e01307702df","slug":"twenty-two-teachers-in-bihar-found-working-with-fake-certificates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र के साथ काम कर रहे थे 22 शिक्षक, एफआईआर दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र के साथ काम कर रहे थे 22 शिक्षक, एफआईआर दर्ज करने का आदेश
Sat, 24 Aug 2019 02:33 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sat, 24 Aug 2019 02:33 PM IST
सार
- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शिक्षा विभाग ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 22 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
- इनकी पोस्टिंग जिले के विभिन्न ब्लॉक में थी।
- विभाग ने ये आदेश उस वक्त दिया जब उसे पता चला कि ये फर्जी दस्तावेजों के आधार पर काम कर रहे थे।
- इससे पहले चार शिक्षकों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
विस्तार
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शिक्षा विभाग ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 22 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। इनकी पोस्टिंग जिले के विभिन्न ब्लॉक में थी। विभाग ने ये आदेश उस वक्त दिया जब उसे पता चला कि ये फर्जी दस्तावेजों के आधार पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले चार शिक्षकों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। इस बात की पुष्टि करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ललित रजाक ने कहा कि शिक्षकों द्वारा सौंपे गए प्रमाणपत्र गलत पाए गए थे। डीईओ ने कहा, "संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।"
विज्ञापन
शिक्षकों के फर्जी दस्तावेज जमा करने की जानकारी उस वक्त सामने आई, जब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निरीक्षण किया।