फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tweet from Shatrughan creates awkward situation for BJP

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर ही फोड़ा ट्वीट बम, पढ़िए क्या कहा

Fri, 16 Oct 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार Updated Fri, 16 Oct 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
Tweet from Shatrughan creates awkward situation for BJP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दाल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सरकार से दाल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन


पटना साहिब से भाजपा सांसद सिन्हा ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि दाल की कीमतें 200 रुपये तक पहुंच गई हैं। सरकार को इसे कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। हमने पहले प्याज के आंसू देखे हैं, उसे नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के समय प्याज की कीमतें काफी अधिक हो गई थीं, तब जनता के बीच प्याज की कीमतों को लेकर भाजपा सरकार को लेकर जबरदस्त गुस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जहां दूसरे चरण का मतदान हो रहा था, वहीं सिन्हा के इस ट्वीट ने भाजपा को असहज स्थिति में ला दिया है।

इससे पहले भी सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनकी तारीफ भी की थी। बाद में हालांकि उन्होंने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताया था।

शत्रुघ्न का नाम गायब, राजनाथ करेंगे छह सभाएं

Tweet from Shatrughan creates awkward situation for BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए राजग प्रत्याशियों के पक्ष में चार चुनावी सभा करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में चुनावी प्रचार की योजना तैयार कर ली गई है। तीसरे चरण वाले इलाकों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की ओर से सघन प्रचार अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पार्टी नेता घर-घर जाकर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

पांडेय ने कहा कि तीसरे चरण में 50 सीटों के लिए मतदान होना है और राजग की ओर से इन क्षेत्रों में 250 चुनावी सभा का आयोजन किया जाएगा। इस चरण में मोदी चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह छह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नौ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

इन नेताओं के अलावा मोदी मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री और स्थानीय नेता भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
स्टार प्रचारक व पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के प्रचार करने के सवाल पर पांडेय ने कहा कि अब तक उनसे समय नहीं मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed