फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   TTE beaten passenger in Train: Argument in general bogie of Pawan Express thrashed fiercely

TTE beaten passenger in Train: पवन एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बहस होने पर जमकर धुना

Fri, 06 Jan 2023 03:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 06 Jan 2023 03:10 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली रेलवे स्टेशन के पास 
लोकमान्य तिलक से जयनगर जाने वाली पवन एक्सप्रेस में दो टीटीई ने मिलकर एक यात्री की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
TTE beaten passenger in Train: Argument in general bogie of Pawan Express thrashed fiercely
ट्रेन में यात्री के साथ मारपीट करते टीटीई का वायरल वीडियो। - फोटो : social media

विस्तार

ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने पर अगर तनातनी हो जाए तो चल टिकट निरीक्षक, यानी टीटीई किसी को पीट भी सकते हैं! ऐसा कहीं लिखा नहीं है, लेकिन ऐसी घटना सामने आई है। वह भी पटना एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन में। मुजफ्फपुर स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में। टिकट नहीं रहने पर बदतमीजी के आरोप में दो टीटीई ने यात्री की जमकर धुनाई कर दी। वायरल वीडियो को देख रेलवे ने दोनों टीटीइ को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


यात्री को खींचकर नीचे उतार लिया
वीडियो मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर जाने वाली पवन एक्सप्रेस का है। इसमें दो टीटीई मिलकर एक यात्री को जमकर लात-जूतों से पीट रहे हैं। ट्रेन में सवार लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल है। जांच में सामने आया है कि यह घटना 2 जनवरी की रात समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली रेलवे स्टेशन के आसपास हुई। वीडियो में यह दिख रहा है कि एक टीटीई ऊपर की सीट पर बैठे एक यात्री राकेश रंजन से टिकट मांगता है। टिकट दिखाने और नहीं दिखाने की बात पर दोनों में बहस होती है। बहसबाजी आगे बढ़ते हुए अपशब्दों में बदल जाती है। फिर टीटीई ने अपना मेमो रसीद, बैग, आईकार्ड आदि बगल वाली सीट पर रखा और यात्री को खींचकर नीचे उतार लिया। हल्ला सुनकर एक और टीटीई पहुंच गया। फिर दोनों ने मिलकर उस यात्री का पैर पकड़ते हुए नीचे पटक दिया। यात्री के नीचे गिरते ही दोनों टीटीई उस लात-जूतों से पीटने लगे। बाकी यात्री तमाशबीन होकर यह सब देखते रहे और कुछ वीडियो भी बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। यात्री को बुरी तरह पीटने के बाद दोनों टीटीई चले गए।
विज्ञापन


डीआरएम तक पहुंचा मामला, निलंबित
यह विडियो मुजफ्फरपुर रेल पुलिस के पास भी पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि किसी ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, मामला जब समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आलोक अग्रवाल तक पहुंचा तो वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) चंद्रशेखर प्रसाद के आदेश पर दोनों टीटीई को निलंबित कर दिया गया। दोनों टीटीई समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर स्टेशन पर कार्यरत बताए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed